Prabhas Starrer Fauzi Look Out: मिथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स ने साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ (Fauji) का दमदार पोस्टर जारी कर दिया है। प्रभास की ‘फौजी’ साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस मूवी का इंतजार फैन्स काफी लंबे समय से कर रहे थे। 16 जुलाई को मेकर्स ने प्रभास के फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए ‘फौजी’ का नया पोस्टर जारी करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
प्रभास की ‘फौजी’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट आउट
प्रभास ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘फौजी’ का शानदार पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में वे खून से लथपथ दिख रहे हैं। चट्टान पर बैठे हुए प्रभास के चारों तरफ लाशें पड़ी हैं। वो अपने हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में टैगलाइन है – ‘एक बटालियन जो हमेशा अकेले लड़ती है।’ यह पोस्टर फिल्म की तेज और तगड़ी दुनिया की झलक दिखाता है। प्रभास ने इसे शेयर करते हुए लिखा – ‘अज्ञातपर्व एंड्स। 2026 में 3 दिसंबर को फौजी आ रही है।’
हनु राघवापुडी ने हाल ही में प्रभास फिल्म ‘फौजी’ मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इसे टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया जाएगा। फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इस मूवी में प्रभास के साथ मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। बताते चलें ‘फौजी’ के अलावा प्रभास की आने वाले दिनों में ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखा जाएगा।










































