SBI फंड्स के IPO से 13 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, किसके पास हैं ₹121 करोड़ के शेयर?

0

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े फंड मैनेजर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर करीब 7% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था। इसका मतलब है कि कंपनी को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा लेकिन इस साल के सबसे बड़े आईपीओ ने कंपनी के कम से कम 13 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया। इन कर्मचारियों को सालों पहले ईसॉप्स के रूप में शेयर मिले थे। इसका इश्यू प्राइस 574 रुपये था और यह बीएसई पर ₹610 पर लिस्ट हुआ जबकि एनएसई पर इसकी लिस्टिंग ₹613.30 पर हुई। कंपनी के 9,795.31 करोड़ रुपये के आईपीओ को करीब 42 गुना बोलियां मिली थीं।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार ₹574 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 13 कर्मचारियों के पास ₹1 करोड़ से ज्यादा की इक्विटी हिस्सेदारी थी। इनमें डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर देविंदर पाल सिंह को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। उनके पास मौजूत कंपनी के शेयरों की वैल्यू लगभग ₹121 करोड़ है। इसके बाद फंड हाउस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर श्रीनिवासन रामा अय्यर का नंबर है जिनके पास लगभग ₹105 करोड़ की हिस्सेदारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here