जंगल और पथरीले इलाकों में झट से लगेगी फोन कॉल, BSNL 14 गांवों में खड़े करने जा रही 4G मोबाइल टावर

0

BSNL अपने नेटवर्क को समय के साथ-साथ और भी मजबूत करने पर लगा हुआ है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी अपना नेटवर्क फैला रही है। कंपनी उत्तर प्रदेश के बड़े जिले सोनभद्र के 14 दूर-दराज गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए तैयार है। दरअसल, सोनभद्र में स्थित गांव थोड़ा मुश्किल और पथरीले रास्तों की वजह से काफी समय से शहरों से कटे हुए थे, लेकिन अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी इलाकों में नए 4G मोबाइल टावर लगाने जा रही है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे इन इलाकों के लोगों को अब बेहतर और तेज इंटरनेट-कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से डिजिटल अंतर को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here