UPI पेमेंट का नया तरीका, फोन टच करते ही हो जाएगा भुगतान, बिना इंटरनेट 2000 रुपये तक कर पाएंगे पेमेंट

0

Tap To Pay UPI New Feature आज के डिजिटल दौर में फोन पर हमारी निर्भरता इस कदर बढ़ गई है कि अगर फोन का इंटरनेट बंद हो जाए, तो कई काम ठप हो जाते हैं। इन्हीं में से एक पेमेंट भी है। इस बात तो ध्यान में रखते हुए NPCI एक नई तकनीक पर काम कर रहा है, जिसमें आप बिना इंटरनेट भी दुकानदार की PoS यानी कि स्वाइप मशीन पर पेमेंट कर पाएंगे।

NFC तकनीक पर आधारित इस फीचर से एयरप्लेन, अंडरग्राउंड मेट्रो या बिना नेटवर्क वाले दूर-दराज के इलाकों में भी पेमेंट आसानी से हो सकेगी। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको UPI Lite वॉलेट में कुछ पैसे लोड रखने होंगे।बिना इंटरनेट के इस यूपीआई फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले इंटरनेट से कनेक्ट रहते हुए अपने UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे।

इसके बाद आप जब भी किसी ऑफलाइन स्वाइप मशीन पर जाएंगे, तो आपको सिर्फ अपना NFC सपोर्ट करने वाला फोन मशीन से टच करना होगा। इसके लिए आपको UPI पिन दर्ज करने या इंटरनेट की जरूरत नहीं रहेगी।

इसके बाद स्वाइप मशीन आपके वॉलेट से पेमेंट ऑथराइजेशन को स्टोर कर लेगी और जैसे ही फोन या मशाीन को दोबारा इंटरनटे मिलेगा, वह पेमेंट की जानकारी बैंक को भेजकर पेमेंट पूरा कर देगी।​​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here