आज के डिजिटल दौर में व्हाट्सऐप (WhatsApp) लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन यही सहूलियत अब साइबर अपराधियों के लिए रास्ता खोल रही है। हाल ही में CyberDost I4C ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक नए साइबर फ्रॉड की जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से भेजे गए केवल एक फाइल के जरिए स्कैमर्स यूजर्स की पूरी चैट हिस्ट्री, पर्सनल मीडिया और कॉन्टैक्ट लिस्ट को एक्सेस कर सकते हैं। ट्वीट में यह भी बताया गया है कि फाइल किस नाम से आएंगी। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।ये फाइल हैं खतरे की घंटी
यह साइबर हमला खास तौर पर उन लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जो अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp Web या Desktop App का इस्तेमाल करते हैं। हैकर्स कोई साधारण लिंक भेजने के बजाय खतरनाक कोड वाली एक्सिक्यूटेबल फाइल्स .exe और .dll भेज रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर इन फाइल्स को डाउनलोड करके ओपन करता है, उसका सिस्टम और व्हाट्सऐप सेशन तुरंत हैकर्स के कंट्रोल में चला जाता है।
हैकर्स कैसे बना रहे हैं निशाना?
इतना ही नहीं, इसके बाद स्कैमर्स आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट से लोगों को कॉन्टैक्ट करके पैसे ठगते हैं।
साइबर क्रिमिनल्स अपने अटैक को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपना रहे हैं।
हैकर्स यूजर्स को PDF, डाक्यूमेंट्स या फोटो का झांसा देकर .exe (Executable) या .dll (Dynamic Link Library) फॉर्मेट में फाइल्स भेजते हैं।
जैसे ही यूजर इस फाइल को अपने सिस्टम में डाउनलोड करता है। वैसे ही स्कैमर्स आपके व्हाट्सऐप वेब को एक्सेस कर लेते हैं और आपकी चैट हिस्ट्री, फोटो तक पहुंच जाते हैं।













































