ग्राम पंचायत पेंड्रई के ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन, पीएम आवास योजना का लाभ देने की लगाई गुहार
पदमेश न्यूज़, बालाघाट।जनपद पंचायत बालाघाट क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्रई से मामला सामने आया है जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना की 2024 के लिस्ट में पात्र मां बेटे 2026 में जारी की गई लिस्ट में अपात्र हो गए जिससे परेशान पीड़ितों ने मंगलवार 21 जुलाई को मुख्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए मामले में दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर पक्के मकान की सौगात दिए जाने की मांग की है।ज्ञापन को लेकर पीड़ित उमाशंकर मसकरे ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ में कच्चे मकान में रह रहे हैं।आवेदन करने पर 2024 में जारी की गई लिस्ट में उनका नाम आया था।तब वे योजना के लिए पात्र थे लेकिन जब 2026 की लिस्ट जारी हुई तो वह अपात्र हो गए वहीं उनके पास में गाड़ी पक्का मकान और जमीन भी दर्शाई गई है जो उनके अनुसार उनके पास में नहीं है।जिसके चलते वह काफी परेशान है। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम जोड़ा जाए और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जाए वहीं साथ में पहुंचे उमाशंकर के भाई ने कहा कि उनकी मां को भी 2026 में जारी की गई प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपात्र कर दिया गया है लेकिन जो भी पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अन्य के द्वारा दर्शाया गया है वह कुछ भी उनके पास में नहीं है जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई है और मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और सत्यता के आधार पर ही आगे की कार्रवाई हो और जांच सही पाए जाने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में जोड़ा जाए और उन्हें आवास योजना के तहत राशि दिलाई जाए जिससे कि उनका भी पक्के मकान का सपना साकार हो सके।
00000000000000000000000000000000










































