Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium का सब्सक्रिप्शन, जानें प्रॉसेस

0

जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास देशभर में 41 करोड़ से अधिक यूजर्स और कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय समय पर नए नए ऑफर्स लाती रहती है। इस बीच कंपनी ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। अगर आप JioHotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। कुछ चुनिंदा यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में 1 महीने का JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर सभी के लिए नहीं है। अगर आपके अकाउंट में यह ऑफर दिखाई देता है, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

किन लोगों को मिलेगा यह ऑफर?

यह ऑफर सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए है। इसे पाने के लिए आपको अपने Jio नंबर से JioHotstar ऐप में लॉग इन करना होगा। ध्यान रखें कि उस Jio नंबर पर पहले से कोई JioHotstar सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए।

अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, तो आपको 1 रुपये में 30 दिनों का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस दौरान आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे किसी भी दो डिवाइस पर एक साथ कंटेंट देख सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ एक बार ही लिया जा सकता है।

ऑटो-रिन्यूअल का रखें ध्यान

सब्सक्रिप्शन लेते समय ऑटो-रिन्यूअल का विकल्प भी दिख सकता है। अगर इसे बंद नहीं किया, तो 30 दिन पूरे होने के बाद आपका प्लान अपने आप रेगुलर पेड प्लान में बदल जाएगा और उसके लिए सामान्य शुल्क देना होगा। इसलिए अगर आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते, तो ऑटो-रिन्यूअल पहले ही बंद कर दें।

1 रुपये वाला प्लान कैसे एक्टिव करें?

  • JioHotstar ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉग इन करें।
  • अब प्रोफाइल में जाकर Subscription सेक्शन खोलें।
  • अगर वहां 1 रुपये वाला Premium प्लान दिखाई दे, तो उसे चुनें।
  • अब आपको 1 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट पूरी होते ही आपका Premium सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा।

Airtel यूजर्स को भी मिल रहा है फायदा

अगर आप Airtel का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो कंपनी के 3,999 रुपये वाले सालाना प्लान में 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही आपको 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here