हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व बताया गया है। इसे अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में भक्त सावन के दौरान विधि-पूर्वक भोलेनाथ की पूजा करते हैं और सावन के सोमवार पर श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। वहीं, इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है। कहा जाता है कि भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है। इस दौरान पड़ने वाले सोमवार पर शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए पंडित राकेश झा से विस्तार से जानते हैं सावन का पहला सोमवार कब है , शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
सावन का पहला सोमवार कब है?
पंडित राकेश झा बताते हैं की पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा। ऐसे में इस सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। बता दें कि सावन का पहला सोमवार 03 अगस्त, सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने का विधान होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है
सावन के पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त
सावन के सोमवार पर सुबह के समय शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है और फिर, व्रती अपना व्रत आरंभ करते हैं। वहीं, शिवजी की पूजा प्रदोष काल में करने का खास महत्व होता है। साथ ही, सावन में रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसे में विस्तार से जानें सभी शुभ मुहूर्त-












































