Naagin 8 New Update: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का इन दिनों सारा फोकस लॉकअप सीजन 2 में है। ये शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है और ओटीटी पर कमाल दिखा रहा है, लेकिन फैंस एकता के सुपरनैचुरल शो नागिन के आठवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। सीजन 7 के समय ही एकता ने ऐलान कर दिया था कि वह नागिन 8 जल्द ही लेकर आएगी। इस पर एकता की तरफ से कई नया अपडेट बेशक नहीं आया है, लेकिन दावा है कि मेकर्स इस वक्त शो के लिए कास्टिंग पर काम कर रहे हैं औ मेकर्स ने विलन की तलाश पूरी कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि नागिन 8 (Naagin 8) में कौन सी एक्ट्रेस विलेन बनने वाली है।
नागिन 8 में कौन बनेगा विलेन?
नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी ने लीड रोल निभाया था और आखिर में शो में दिव्या अग्रवाल की एंट्री भी हुई थी। दिव्या अग्रवाल ने शो में सुशांता का रोल निभाया था, जो एक नागिन थी और देश के खिलाफ थी। अब दावा है कि नागिन 8 में भी सुशांता नजर आने वाली है और इस बार वह पूरी तरह बदले की भावना के साथ होगी। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि एकता कपूर इस शो में दिव्या अग्रवाल को ही विलन के रोल में दिखाने वाली हैं और सीजन 8 में सुशांता ही विलेन होगी। दिव्या अग्रवाल के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
दिव्या अग्रवाल ने दिया बयान
हाल ही दिव्या अग्रवाल ने नागिन 8 पर बयान दिया था और दावा किया था कि इस बार सीजन में सुशांता तो जरूर होगी। दिव्या अग्रवाल ने बयान में बताया था कि ये करियर में उनका पहला टीवी शो है और वह एकता कपूर के प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, जो उनके लिए अच्छी बात है। इसके बाद उन्होंने बताया कि नागिन 8 में वह जरूर होंगी। उनके साथ कौन होगा? ये नहीं बता। बता नागिन 8 के कुछ एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल भी होंगे। उन दोनों की बेटी ही शो की अगली नागिन बनेगी। अब देखना होगा कि इस बार एकता कपूर नागिन में कौन सी कहानी दिखाने वाली है।










































