थलपति विजय के तमिलनाडु से पहले $1 ट्रिलियन की इकॉनमी बन जाएंगे कई राज्य, कौन-कौन हैं रेस में?

0

नई दिल्ली: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय की अगुवाई वाली टीवीके सरकार में बुधवार को अपना पहला बजट पेश किया। राज्य सरकार ने साल 2035 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का टारगेट सेट किया है। अभी राज्य की जीडीपी करीब $374.3 अरब डॉलर की है। पिछले सरकार ने 2030 तक तमिलनाडु को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा था। देश में कई और राज्य भी 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है। जानिए कौन है इस रेस में सबसे आगे?

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल ने 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2047 तक भारत के कम से कम आठ राज्यों की इकॉनमी 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगी। महाराष्ट्र ने फाइनेंशियल ईयर 2028 तक $1 ट्रिलियन की इकॉनमी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 2030 और कर्नाटक ने 2032 का टारगेट रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here