संदिग्ध अवस्था में प्राथमिक शिक्षक की मौत,हार्ट अटैक या और कोई वजह?

0

बालाघाट। स्कूल में पढ़ने गए एक प्राथमिक शिक्षक की तबीयत खराब होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।परिजनों द्वारा हार्ट अटैक की संभावना जताई गई है। मृतक शिक्षक का नाम लालचंद पिता स्व.अनुपचंद राठौर 54 वर्ष ग्राम खैरी निवासी बताया गया है।जानकारी के अनुसार शिक्षक लालचंद, मलाजखंड मोहगांव स्थित ग्राम सोजी के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे।जहां तबीयत खराब होने के बाद अचानक संदिग्ध अवस्था में उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिसको लेकर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है तो वही मामले की जांच के लिए डायरी संबंधित थाना पहुंचाई गई है।

3अविवाहित बेटियों के सर से उठा पिता का साया
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक लालचंद,मूलतः ग्राम खैरी निवासी है, जो स्कूल में पढ़ाते हुए बेहोश हो गए थे। जिसके बाद शैक्षणिक स्टॉप ने उन्हें पहले बिरसा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रिफर पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां ड्युटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि मृतक शिक्षक की 3 अविवाहित बेटियां है।जिनके सर से पिता का साया उठ गया है

हार्ट अटैक है या और कोई वजह
प्राथमिक स्कूल शिक्षक लालचंद राठौर (54) की स्कूल में हालत बिगड़ने के बाद, बिरसा अस्पताल से रिफर पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां शिक्षक की मौत हो गई। शुक्रवार को शिक्षक का शव बरामद कर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शिक्षक की मौत की वजह, हार्ट अटैक है या और अन्य कारण, यह तो पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी, संबंधित थाना भेजी जाएगी। जहां से मामले की अग्रिम जांच की जाएगी।

शायद हार्ट अटैक से मौत हुई होगी- रवि डहरवाल
मृतक के परिजन रवि डहरवाल ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि जीजाजी बेहोश हो गए है। जिसके बाद हम बिरसा अस्पताल पहुचे। जहां से उसे जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पता करने के लिए पीएम कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here