Convert Normal LPG To Ujjwala: पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भरवाने वालों को 300 से 367 रुपये तक सीधे सब्सिडी के तौर पर बैंक खाते में मिलते हैं। आप अपने सामान्य गैस कनेक्शन पर भी सब्सिडी पा सकते हैं और इसके लिए आपको एजेंसी या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ चंद स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आपका काम घर बैठे ही फोन या लैपटॉप के जरिए ही हो जाएगा।अपने गैस कनेक्शन पर सब्सिडी पाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं।
इसके लिए आपके पास लाभार्थी महिला का आधार कार्ड होना चाहिए।
साथ ही बैंक खाते की डिटेल्स जैसे कि FSC कोड और खाता संख्या आदि तैयार रखें और बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है।
इसके अलावा राशन कार्ड या परिवार का घोषणा पत्र तैयार रखें।
परिवार के बाकी सदस्यों का आधार कार्ड होना चाहिए।
इसके अलावा लाभार्थी की 17 अंकों की एलपीजी आईडी या उपभोक्ता नंबर की भी जरूरत आपको पड़ेगी।अगर आप भी अपने गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले केंद्र सरकार के ऑफिशियल पोर्टल pmuy.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर मौजूद Apply for New PMUY Connection या Click Here to apply for New PMUY Connection पर क्लिक करें।
अब आपको स्क्रीन पर तीन गैस कंपनियों के ऑप्शन दिखाई देंगे। उनमें से अपनी गैस कंपनी को चुनें और Click Here to Apply पर क्लिक करें।
अब अपनी गैस कंपनी के पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें। अगर अकाउंट नया है, तो रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
इसके बाद आपको Link Your Existing LPG Connection या Submit KYC का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपनी 17 अंकों की LPG ID डालें।
अब उज्जवला का फॉर्म भरें और अपनी जानकारी, परिवार के सदस्यों की डिटेल्स के साथ बैंक की जानकारी उपलब्ध कराएं।
e-KYC के लिए आधार वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक या OTP के जरिए पूरा करें।
अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें और Submit पर क्लिक करें।













































