जबलपुर के डीमार्ट से एक लाख 40 हजार का 200 किलो घी जब्त, पिज्‍जा सेंटरों से पनीर का लिया नमूना

0

 मिलावट के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात से गुरुवार तक शहर के मल्टी ब्रांड स्टोर्स, डेयरी और पिज्जा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।कुल कीमत करीब 1.54 लाख रुपये बताई गई

इस दौरान मिलावट की आशंका पर 215 किलो घी और 25 किलो पनीर जब्त किया गया। जब्त खाद्य सामग्री की कुल कीमत करीब 1.54 लाख रुपये बताई गई है।

संदेह के आधार पर पनीर जब्त कर उसके नमूने लिए गए

टीम ने ग्वारीघाट और रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटरों के साथ सिविक सेंटर स्थित गोविंदा पिज्जा सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां पनीर के नमूने लिए गए। निवाड़गंज स्थित शिवम डेयरी से संदेह के आधार पर 25 किलो पनीर जब्त कर उसके नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि टीम ने तिलहरी और विजय नगर स्थित डीमार्ट स्टोर्स से 200 किलो श्रीधी घी जब्त किया। इसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है। घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा तिलहरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर से 14 हजार रुपये कीमत का 15 लीटर गोवर्धन काऊ घी भी जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here