Prashanth Neel to Start Work on Salaar 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की शोल्डर इंजरी के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एनटीआर के कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद 12 अगस्त को हैदराबाद के KIMS अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हुई। 13 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 2 से 3 महीने आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में निर्देशक प्रशांत नील ने इस ब्रेक के दौरान प्रभास स्टारर ‘सालार 2: शौर्यांग पर्वम’ के प्री-प्रोडक्शन पर दोबारा काम शुरू करने का निर्णय लिया है।Jr NTR की रिकवरी के दौरान क्या करेंगे प्रशांत नील?
जूनियर एनटीआर को पूरी तरह ठीक होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं। इस दौरान ‘Dragon’ की शूटिंग का शेड्यूल उनकी रिकवरी के हिसाब से बदला जाएगा। वहीं, प्रशांत नील फिल्म के उन हिस्सों पर काम जारी रख सकते हैं, जिनमें एनटीआर की जरूरत नहीं है।
बताया जा रहा है कि प्रशांत नील ने ‘Dragon’ का मौजूदा शेड्यूल पूरा करने के बाद ‘Salaar 2’ के अगले फेज पर जाने की योजना बनाई थी। लेकिन एनटीआर की चोट के कारण उन्हें कुछ अतिरिक्त समय मिल गया है। अब वह इस दौरान फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस की प्लानिंग, प्री-विजुअलाइजेशन और दूसरे जरूरी प्री-प्रोडक्शन काम पूरे करेंगे।
Jr NTR की सेहत को लेकर नहीं होगी जल्दबाजी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ड्रैगन’ की टीम एनटीआर की रिकवरी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं। ऐसे में अभिनेता के पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें दोबारा शूटिंग पर लाया जाएगा।










































