बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमादेही में बुधवार की रात व्यवसायी के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना के तत्काल बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच और पूछताछ के आधार पर जल्द ही वारदात का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुमादेही निवासी व्यवसायी तेजराम ठाकरे खेती-किसानी के साथ अपने मकान में ही किरण हार्डवेयर एवं कृषि केंद्र का संचालन करते हैं। उनके घर में एटीएम मशीन भी लगी हुई है। 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर वाहन खराब होने तथा पेट्रोल की आवश्यकता होने की बात कही। तेजराम ने घर में पेट्रोल नहीं होने की बात कही, लेकिन युवक लगातार दरवाजा खटखटाता रहा।कुछ देर बाद जैसे ही तेजराम ने दरवाजा खोला युवक के साथ मौजूद अन्य नकाबपोश बदमाश जबरन घर में घुस गए। बदमाशों ने तेजराम ठाकरे को जमीन पर पटक दिया। एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। जबकि दूसरे ने तलवार दिखाकर उन्हें धमकाया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। शोर सुनकर उनकी पत्नी तानन ठाकरे बाहर आईं तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद बदमाशों ने तेजराम उनकी पत्नी और पुत्र प्रकाश ठाकरे को एक कमरे में बंद कर दिया। हथियारों की नोक पर परिवार को आतंकित करते हुए बदमाशों ने प्रकाश ठाकरे के साथ बेल्ट से भी मारपीट की। हथियारों के डर से परिवार के सदस्य किसी तरह का विरोध नहीं कर सके।बदमाशों ने घर में रखे संदूक को लोहे की रॉड से तोड़कर उसमें रखे करीब 13.50 लाख रुपये नगद, 10 तोला सोना, रानी हार, मंगलसूत्र, कान के झुमके तथा करीब दो किलो चांदी के आभूषण निकाल लिए। इसके अलावा बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के गले से मंगलसूत्र और कानों से झुमके भी उतरवा लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बैहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रूपझर थाना प्रभारी निरीक्षक कामेश धूमकेती, मलाजखंड थाना प्रभारी धर्मेंद्र जोनवार, बिरसा थाना प्रभारी विजय केन सहित अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल कुमादेही पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और बदमाशों के आने जाने के संभावित रास्तों की जानकारी ली।पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या बदमाशों ने वारदात से पहले व्यापारी के घर की रेकी की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
इसी क्रम में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों










































