Hockey World Cup 2026: सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम में 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेलेंगी, लेकिन अनुभव की कमी नहीं है। 313 मैच खेल चुकी गोलकीपर सविता सबसे अनुभवी हैं। उनके अलावा सुशीला चानू 262, नवनीत कौर 211, निक्की प्रधान 207 और नेहा गोयल 202 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।Hockey World Cup 2026: आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हॉकी टीम FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ करेगी। पूल-D को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है और इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका भी हैं। ऐसे में कोच शोर्ड मारिन की टीम शुरुआती मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेगी।
चीन से सावधान रहना होगा
विश्व रैंकिंग में भारत 9वें और चीन दूसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट में हर मैच अहम है, इसलिए अच्छी शुरुआत टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए जरूरी होगी। यूरोप की परिस्थितियों में ढलने के लिए भारतीय टीम पहले ही नीदरलैंड पहुंच गई थी। भीषण गर्मी में वेगनेर स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग के साथ टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेला। चीन से मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि अगले महीने होने वाले एशियाई खेलों में भी भारत का सामना उससे होगा।
सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम में 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेलेंगी, लेकिन अनुभव की कमी नहीं है। 313 मैच खेल चुकी गोलकीपर सविता सबसे अनुभवी हैं। उनके अलावा सुशीला चानू 262, नवनीत कौर 211, निक्की प्रधान 207 और नेहा गोयल 202 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। सविता ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूकने का दर्द आज भी है। इस बार हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे। लोगों को हमसे उम्मीद हो या न हो, हमें खुद से बहुत उम्मीदें हैं। हम पोडियम फिनिश करना चाहते हैं।”

यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है










































