DPL 2026: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की एकतरफा जीत, वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से रौंदा

0

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमाचंक मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस पर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली ने 169 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपस्टार्स ने 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम 169 रन पर ऑल-आउट हो गई। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए। अंशूमन हुड्डा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 4/27 विकेट लिए।

लायंस ने ओपनर अंकित कुमार का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन नीतीश राणा और कृष यादव ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। राणा बेहतरीन लय में दिखे और 33 गेंद में 60 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई।

हुड्डा ने चटकाए चार विकेट

इसके तुरंत बाद कृष यादव 26 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए और लायंस ने तेजी से विकेट गंवाने शुरू कर दिए। आयुष डोसेजा ने पारी को संभालने की कोशिश की और 20 गेंद में 27 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला। हुड्डा ने चार विकेट लिए, जबकि विवेक तिवारी ने भी तीन ओवर में 2/16 के आंकड़े के साथ प्रभावित किया और सुपरस्टार्स ने लायंस को 169 रन पर ऑल-आउट कर दिया।नहीं गिरा एक भी विकेट

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने इसे आसान बना दिया। ओपनर सनत सांगवान और अनमोल शर्मा ने शुरुआत से ही पूरी तरह से कंट्रोल बनाए रखा और लायंस के गेंदबाजी अटैक पर दबाव डाला। सांगवान ने आक्रामक भूमिका निभाई और लगातार बाउंड्री लगाते रहे, जबकि शर्मा ने दूसरे छोर से अच्छा साथ दिया। ओपनिंग जोड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक नाबाद रही।

सनत सांगवान ने जड़ा शतक

सांगवान ने शानदार शतक पूरा किया और सिर्फ 54 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शर्मा 38 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत और अफगानिस्तान के बीच इंटरनेशनल मैच भी होने हैं। सुपरस्टार्स ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here