BJP ने दीपक म्हास्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया की कमान सौंपी है। युवा और Gen Z तक पहुंच बनाने तथा बदलते डिजिटल ट्रेंड्स के अनुसार पार्टी का नैरेटिव मजबूत करना उनकी मुख्य चुनौती होगी।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी डिजिटल टीम में बदलाव करते हुए दीपक म्हास्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव ऐसे वक्त हुआ है, जब राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं और खासकर Gen Z तक पहुंच बनाने का अहम जरिया बन चुका है। म्हास्के के सामने अब बीजेपी के डिजिटल नैरेटिव को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड के मुताबिक पार्टी की रणनीति को ढालने की चुनौती भी होगी।
ये भी पढ़ें- विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, 2027 से पहले संगठन को धार देने की होगी चुनौती
फॉलोअर्स के आंकड़े क्या कहानी बताते हैं?
दीपक म्हास्के की व्यक्तिगत सोशल मीडिया मौजूदगी पर नजर डालें तो X, Facebook और Instagram को मिलाकर उनके करीब 37 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनसे पहले बीजेपी की डिजिटल कमान संभालने वाले अमित मालवीय की अकेले X पर ही करीब 8.56 लाख की फॉलोइंग है। Instagram पर भी मालवीय के करीब 28 हजार फॉलोअर्स बताए जाते हैं।नई जिम्मेदारी के बाद Instagram पर क्या दिखा?
म्हास्के के Instagram अकाउंट पर भी नजर डालें तो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चार पोस्ट दिखाई दे रही थीं।
यही पहलू इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बीजेपी अब अपने नेताओं को Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक सक्रिय रहने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। खास तौर पर युवाओं के बीच राजनीतिक संवाद का तरीका तेजी से बदल रहा है।
Gen Z के बीच डिजिटल पहुंच बढ़ाना बड़ी चुनौती
हाल के Gen Z आंदोलन के बाद राजनीतिक दलों का ध्यान एक बार फिर युवा डिजिटल ऑडियंस की तरफ गया है। Instagram, Reels और दूसरे शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट प्लेटफॉर्म युवाओं से संवाद के सबसे प्रभावी माध्यमों में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में बीजेपी के नए डिजिटल प्रमुख के सामने चुनौती केवल पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने की नहीं होगी। उन्हें यह भी तय करना होगा कि युवाओं की बदलती डिजिटल भाषा और उनकी पसंद के कंटेंट फॉर्मेट के साथ पार्टी का संदेश कैसे जोड़ा जाए।










































