The Traitors 2 Shweta Tiwari Reveals She Got Cheated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। ‘द ट्रेटर्स 2’ में गेम हर दिन और भी दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की पीठ में छुरा घोंपने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट देने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन इस चक्कर में उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी धोखा देना पड़ रहा है। वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी ने बताया कि गेम में अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने उन्हें धोखा दिया, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हुई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि वह टास्क के दौरान इसलिए रोई थीं, क्योंकि उन्हें टीम से मिले धोखे से परेशानी हुई थी।‘द ट्रेटर्स 2’ (The Traitors 2) के पोर्ट्रेट वाले टास्क के बाद श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को रोते हुए देखा गया था। इसपर लोगों ने सवाल किया कि वह टास्क को लेकर रो क्यों रही हैं। इसपर श्वेता तिवारी ने वीडियो साझा कर वजह बताई। श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया, “मैं आपको पूरी कहानी बताती हूं। जब मिशन शुरू हुआ था तो कंटेस्टेंट्स को कहा गया था कि जो पोरट्रेट लास्ट में रखेगा, उसे शील्ट मिलेगी। हर किसी को शील्ड चाहिए थी तो कंटेस्टेंट्स ने आपस में चर्चा करना शुरू कर दिया कि किसका पोर्ट्रेट पहले रखा जाएगा। हालांकि वे पूरी तरह से किसी पर भरोसा नहीं कर सकते थे, क्योंकि जो रूम में जाता, वो पोर्ट्रेट बदल देता।” श्वेता तिवारी ने बताया कि अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा कि उन्हें श्वेता पर पूरा भरोसा है कि वो ट्रेटर नहीं है। ऐसे में दोनों ने एक्ट्रेस को पहले जाकर पोर्ट्रेट रखने के लिए कहा। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने वीडियो में आगे बताया कि मैंने अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती से कहा कि ठीक है, तुम लोग बोल रहे हो तो मैं पहले जाऊंगी। लेकिन क्रिस्टल इस चीज के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन मैंने उसे मनाया कि मेरे साथ आए। एक्ट्रेस ने बताया कि क्रिस्टल डिसूजा ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वह अपने लिए खेलें। श्वेता तिवारी ने कहा, “मैंने ही कहा कि टीम के लिए ये करते हैं, हम इसे बदलेंगे नहीं, ऐसे ही रहने देते हैं।” श्वेता तिवारी ने बताया कि अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने पोर्ट्रेट बदल दी, जिससे उन्हें तकलीफ हुई। एक्ट्रेस ने कहा, “अभिषेक और रिया ने मुझे पहले भेजा। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि बदलना मत और मुझे लगा कि मुझे धोखा मिला है।”










































