मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 13,041 करोड़ की 5 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी; बिहार में बनेगा 4-लेन हाईवे

0

Modi Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।Modi Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 13,041 करोड़ रुपये है। इनमें रेलवे लाइन के विस्तार और बिहार में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में 4-लेन हाईवे के निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

बिहार को 3,591 करोड़ रुपये की सौगात

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए -लेन हाईवे निर्माण को मंजूरी दी गई है। इससे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा के बीच 4-लेन हाईवे बनने से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बिहार में बनेगा 4-लेन हाईवे

मोदी मंत्रिमंडल ने बिहार में मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सोनबरसा 4-लेन कॉरिडोर (NH-22) के विकास को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 3,591 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।कुल लागत: 3,591 करोड़ रुपये

लंबाई: 83 किलोमीटर

जिले: मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी

निर्माण मॉडल: HAM (हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल)

सड़क: फ्लेक्सिबल पेवमेंट

निर्माण अवधि: 30 महीने

प्रमुख पुल: 7

रेलवे ओवरब्रिज: 3

व्हीकुलर अंडरपास: 6

किन-किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मोदी मंत्रिमंडल ने जिन पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें खड़गपुर–भद्रक (रानीताल) चौथी लाइन, भद्रक–हरिदासपुर चौथी लाइन, गुम्मिडीपुंडी–गुडूर तीसरी और चौथी लाइन, कटक–पारादीप तीसरी और चौथी लाइन के साथ मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सोनबरसा 4-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here