Lionel Messi Scores First Goal After Father’s Death: अपने पिता के आकस्मिक निधन के बाद लियोनेल मेसी बहुत दुखी थे लेकिन इस दिग्गज फुटबॉलर ने कुछ दिन पहले अमेरिका की मेजर लीग सॉकर में वापसी की, हालांकि उस मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए और टीम मैच हार गई थी। अब मेसी ने पिता के निधन के बाद पहला गोल कर दिया है और वो मैदान पर फिर से पुरानी लय में नजर आए।अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के इस महीने की शुरुआत में हुए आकस्मिक निधन के बाद अपना पहला गोल किया। मेसी का यह गोल चेस्टर, पेन्सिलवेनिया के सुबारू पार्क में अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) मैच में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ उनकी टीम इंटर मियामी के 2-2 से ड्रॉ रहे मुकाबले में आया।
मेसी ने 26वें मिनट में गोल किया। मेसी ने अपने मार्कर को छकाया और बाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया, जिससे मियामी पहले हाफ में 2-1 से आगे हो गई और उनके साथी खिलाड़ियों ने जश्न मनाते हुए उन्हें घेर लिया। हालांकि, यूनियन के नील पियरे ने 58वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।खास बात यह है कि इस ड्रॉ के साथ ही MLS कप की मौजूदा चैंपियन मियामी की लगातार तीन हार का सिलसिला खत्म हो गया। गौरतलब है कि मेसी के पिता, 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी का शनिवार को रोसारियो के एक क्लिनिक में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जिससे अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन को एक बहुत बड़ा निजी नुकसान उठाना पड़ा।जॉर्ज की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में, मेसी ने अपने पिता के अटूट समर्थन, वर्ल्ड कप के उनके साझा सपनों और उन्हें खोने के दर्द को याद किया। उन्होंने माना कि उनके बिना जीवन की कल्पना करना भी उनके लिए मुश्किल है।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, मेसी ने अपने दिवंगत पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और उनके लिए एक भावुक संदेश लिखा था। मेसी ने अपने पिता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी इस नुकसान को स्वीकार करने में मुश्किल हो रही है और उन्हें लगता है कि जॉर्ज बहुत जल्दी चले गए। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता ने खराब सेहत के बावजूद उन्हें 2026 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए प्रोत्साहित किया था, जबकि मेसी को उम्मीद थी कि जॉर्ज टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए ठीक हो जाएंगे। मेसी ने लिखा, “पापा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं। मुझे अभी भी यह बात समझ नहीं आ रही है, या यूं कहूं कि मैं इसे समझना ही नहीं चाहता। यह सोचना भी कितना मुश्किल है कि मैं आपको फिर कभी नहीं देख पाऊंगा, कि हम अब कभी बात नहीं कर पाएंगे। मुझे पता है कि आप तकलीफ में थे और यह सब आपकी भलाई के लिए ही हुआ, लेकिन आप बहुत जल्दी चले गए। हमें अभी साथ में और भी बहुत कुछ करना था। आप मुझसे उस आखिरी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहते रहते थे, लेकिन उसके शुरू होने से कुछ दिन पहले ही आपकी हालत और खराब हो गई। यह पहली बार था जब आप किसी टूर्नामेंट में नहीं थे, लेकिन माँ मुझसे कहती रहती थीं कि आप ठीक हो जाएंगे और यात्रा करने लायक हो जाएंगे। मैं आपसे कहता रहता था कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे ताकि आप आ सकें।” मेसी की कप्ता










































