Tennis Latest Updates: एक तरफ जहां सिनसिनाटी ओपन में एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी ओर खबर है कि दिग्गज पुरुष खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ फिट हो गए हैं और यूएस ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे।Tennis Updates: एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जब दूसरे नंबर की खिलाड़ी रायबाकिना 1-4, 40-40 के स्कोर पर सर्व कर रही थीं, तब उन्होंने अपने बाएं टखने का इलाज कराने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया और कुछ ही क्षण बाद मैच से हट गई।
मौजूदा चैंपियन स्वियातेक ने सिनसिनाटी में अपने पिछले चार मुकाबलों में से प्रत्येक में कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (4) से हराकर इस सत्र की अपनी 44वीं जीत दर्ज की, जो टूर में सबसे अधिक जीत है।
पुरुष वर्ग में फ्लेवियो कोबोली ने टॉमी पॉल को 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। कोबोली सेमीफाइनल में 22 वर्षीय आर्थर फिल्स का सामना करेंगे। फिल्स ने थियागो अगस्टिन तिरांते को 6-3, 6-2 से पराजित किया।फिट हुए अल्काराज़, US ओपन में खिताब बचाने को तैयार
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह यूएस ओपन के लोगो के सामने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का शीर्षक था ’चलिए शुरू करते हैं।’ सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज़ अप्रैल से ही दाहिनी कलाई की चोट के कारण बाहर हैं। इस कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अल्काराज़ ने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में यानिक सिनर को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी जीता, लेकिन बार्सिलोना ओपन में अपना पहला मैच जीतने के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। खेल से बाहर रहने के बावजूद वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।










































