कोष्टी समाज द्वारा निकाली गई बाइक रैली और शोभायात्रा, चंदन नदी के कबीर घाट पर हुआ भुजलियों का विसर्जन
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। कोष्टी कल्याण समिति वारासिवनी के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भुजली कजलियां पर्व पूरे नगर में अत्यंत हर्षोल्लास, अटूट श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। इस परंपरा और किसानी समृद्धि के प्रतीक इस पावन पर्व पर पूरा वारासिवनी नगर कबीर साहेब की जय के नारों से गुंजायमान रहा।
सुबह बाइक रैली से हुई शुरुआत
पर्व का शुभारंभ शनिवार सुबह ९ बजे कोष्टी समाज के युवाओं के द्वारा निकाली गई विशाल बाइक रैली के साथ हुआ। कबीर कुटी से प्रारंभ होकर यह रैली गोलीबारी चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, बस स्टैंड, दीनदयाल चौक, बालाघाट रोड, कॉलेज चौक, जय स्तंभ चौक और दुर्गा मंदिर रोड़ से होते हुए पुन: कबीर कुटी पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कबीर कुटी में ध्वजारोहणए आरती और सम्मान
शाम ४ बजे कबीर कुटी में सर्वप्रथम संत कबीर साहेब का पवित्र निशान चढ़ाया गया और झंडा वंदन के बाद महाआरती की गई। इसके पश्चात समाज की ओर से नवविवाहिता बेटियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा समाज के वरिष्ठ जनों को शाल.श्रीफ ल एवं गमछा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
जीवंत झांकियां और डीजे.बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
आरती के बाद कबीर कुटी से बैंडबाजे, डीजे और ढोल.नगाड़ों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती की जीवंत झांकियां सभी के विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ११ नवविवाहित महिलाओं और ५१ छोटी.छोटी कन्याओं ने अपने सिर पर भुजलियों से सजी सुंदर टोकरियां और झाले धारण कर नगर भ्रमण किया। परंपरा के अनुसार दामाद अपनी पत्नियों के साथ झालों की सुरक्षा करते हुए आत्मीय भाव से साथ.साथ चले और उजैना की प्राचीन रस्म पूरी की।
२ किमी लंबे मार्ग पर हर वर्ग ने किया स्वागत
शोभायात्रा कबीर कुटी से रवाना होकर गोलीबारी चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, कटंगी रोड और सब्जी बाजार से होते हुए लगभग २ किलोमीटर का भ्रमण कर चंदन नदी स्थित कबीर घाट पहुंची। रास्ते भर नगर के हर वर्ग के गणमान्य नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और नवविवाहित बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान गोलीबारी चौक पर आयोजित पारंपारिक भुजली मेले में बच्चों और बड़ों ने लकड़ी के झूलों का आनंद लिया। चंदन नदी के कबीर घाट पहुंचने पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भुजलियों और झालों का विसर्जन किया गया।
राजनीतिक व सामाजिक लोगो की रही गरिमामयी उपस्थिति
सर्वसमाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक बंधुओं ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल, विधायक विवेक पटेल, नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, कोष्टी समाज के अध्यक्ष मनीष हेड़ाऊ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नगरवासी उपस्थित रहे। जहाँ सभी के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण कर विसर्जन के बाद कबीर कुटी में आयोजित खुजली मिलन समारोह में एक दूसरे को भुजली देकर परस्पर स्नेह एवं आशीर्वाद दिया लिया गया।
मेधावी छात्रों का सम्मान एवं भुजली मिलन समारोह
विसर्जन के उपरांत कबीर कुटी में भुजली मिलन समारोह एवं मेधावी छात्र छात्राओं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा १० वीं ,१२ वीं में ७५ प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के होनहार छात्र छात्राओं को अतिथियों एवं वरिष्ठों द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। कोष्टी समाज के अध्यक्ष मनीष हेड़ाऊ ने बताया कि भुजली पर्व कोष्टी समाज का सबसे बड़ा एवं सर्वसमाज को जोडऩे वाला पारंपरिक त्यौहार है। यह पर्व बुंदेलखंड की ऐतिहासिक आल्हा गाथा तथा कृषि समृद्धि से जुड़ा हुआ है। अंत में उपस्थित सभी लोगों को भुजली कजलिया बांटकर एवं एक.दूसरे के गले मिलकर मिलन समारोह का समापन किया गया।
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने वरिष्ठ जनों का किया सम्मान
कबीर कुटी में कोष्टी कल्याण समिति के द्वारा आयोजित भुजली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पहुंचकर कबीर साहेब की पूजा अर्चना आरती की कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठजनों को गमछा भेंट कर सम्मान किया तो वहीं नवविवाहिता बेटियों का स्वागत एवं भुजली पर्व की शुभकामना…









































