‘नेहा पच्चीसिया को भगोड़ा घोषित करें’, फरार चल रहीं सीएसपी को लेकर कोर्ट में नई याचिका, ढूंढ रही हैं पुलिस की टीम

0

Neha Pachisia: शिकायतकर्ता ने कटनी की फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है। इसे लेकर कटनी कोर्ट में एक याचिका लगाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही हैं।कटनी: एफआईआर के बाद कटनी की तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया फरार चल रही हैं। पुलिस की कई टीमें नेहा पच्चीसिया को ढूंढ रही हैं लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब शिकायतकर्ता आकाश लोधी ने कटनी कोर्ट में नेहा पच्चीसिया को भगोड़ा घोषित करने की मांग की है।भगोड़ा घोषित कर दें

दरअसल, हत्या के एक मामले में नेहा पच्चीसिया पर आरोपी को बचाने का आरोप है। बदले में उससे जमीन की सौदेबाजी की थी। जांच के बाद नेहा पच्चीसिया और दो अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मामले में गठित एसआईटी ने नेहा पच्चीसिया की तलाश शुरू कर दी लेकिन वह फरार हैं। अब कटनी कोर्ट में शिकायतकर्ता ने एक आवेदन दिया है। साथ ही मांग की है कि उन्हें भगोड़ा घोषित कर दें।

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया ने एमपी हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। उनकी याचिका पर 29 अगस्त को सुनवाई थी। हाईकोर्ट से जमानत की याचिका खारिज हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि हाईकोर्ट में भी कोई जमानत याचिका नेहा पच्चीसिया की लंबित नहीं है। इसके बावजूद वह फरार हैं। ऐसे में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दें।तीनों आरोपी चल रहे फरार

इस केस में सस्पेंडेड सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षिति राज बारापात्रे और मरूफ अहमद हनफी फरार चल रहे हैं। एसआईटी ने कई जगहों पर दबिश भी दी लेकिन तीनों का पता नहीं चल पाया है। शिकायतकर्ता ने कटनी कोर्ट से यह भी गुहार लगाई है कि इनकी चल-अचल संपत्ति भी कुर्क की जाए।

पहले ट्रांसपोर्टर ने लगाया था आरोप

गौरतलब है कि कटनी की तत्कालीन सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर पहले एक ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया था। उसने एसपी के पास रुपए लेने की शिकायत की थी। तब एसपी ने कार्रवाई करते हुए नेहा पच्चीसिया से उनका थाना छीन लिया और ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया। बाद में ट्रांसपोर्टर ने केस वापस ले लिया। इसके बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here