पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामथी में सोमवार दोपहर एक दु:खद हादसा सामने आया है। गांव के ही तालाब में डूबने से १८ वर्षीय युवक अंकित पिता नेतलाल सहारे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
माँ-बाप का इकलौता बेटा था अंकित
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अंकित मूल रूप से बघोली का निवासी था, लेकिन बचपन से ही वह अपनी माँके साथ कामथी में अपने मामा के घर पर रह रहा था, जिसने कक्षा ९ वीं तक पढ़ाई की है और उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उनकी माँ ने दोनों बच्चों की परावरिश ग्राम कामथी में अपने मायके में रहकर ही की है। सोमवार को दोपहर में अंकित कामथी स्थित तालाब की ओर घुमने गया था लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद वह घर वापस नही आया तो परिजन उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ग्रामीण को तालाब में डुबा हुआ कोई दिखाई दिया। जिसकी जानकारी लगते ही घटना स्थल में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं लालबर्रा पुलिस को कामथी के तालाब में किसी व्यक्ति के डुब जाने की जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे और गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तालाब में डुबे युवक को बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त मूल निवासी बघोली, हाल मुकाम कामथी निवासी १८ वर्षीय अंकित सहारे के नाम से की गई। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये। जहां चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। मृतक युवक मॉ-बाप का इकलौता बेटा था। बचपन में ही उनकी माँअपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चले गई थी किसी कारणवश और उनके पिता बघोली में ही रहते थे। बताया कि जा रहा है कि सोमवार को दोपहर में अंकित सहारे गांव के तालाब की ओर गया होगा, तालाब के किनारे अचानक पैर फिसल जाने से वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया होगा और अधिक समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन शरीर में कपड़े नही होने से यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि नहाने के दौरान उक्त हादसा घटित हुआ होगा। अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।










































