लव डोज पर नाचती उर्वशी रौतेला ने जब उतारकर फेंकी जैकेट, हनी सिंह पूछने लगे- ‘मैं क्या फेंकू?’

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपने मशहूर गाने ‘लव डोज’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ यह जानकारी भी सामने आई है कि गाने के सीक्वल ‘लव डोज-2’ का भी ऐलान कर दिया गया है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि माइक हाथ में लेकर हनी सिंह उर्वशी रौतेला के साथ डांस कर रहे हैं और इसी बीच उर्वशी ड्रेस के ऊपर से जैकेट उतारती हैं और थिरकते हुए उसे घुमाकर फेंक देती है। इस दौरान हनी सिंह उनसे एक सवाल पूछते हैं- ‘मैं क्या फेंकूं।’ उनका मस्ती भरा ये अंदाज फैंस को भी जमकर लोटपोट कर रहा है। यहां देखें हनी सिंह और उर्वशी रौतेला का वायरल वीडियो।

दलअसल उर्वशी रौतेला ने इस गाने पर डांस की अपनी क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है कि गाने का सीक्वल यानीकि ‘लव डोज 2’ जल्द आने वाला है।

वीडियो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा है- ‘मेरा पहला स्ट्रेपटीज। किंग लेजेंड्री हनी सिंह ने हमारे आइकॉनिक सॉन्ग लव डोज से स्टेज में आग लगा दी है। लव डोज पार्ट 2 जल्दी आ रहा है. यो यो हनी सिंह – मैं क्या फेंकूं? उत्तर का जवाब कमेंट में दें।’

बता दें कि उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का गाना लव डोज साल 2014 में आया था, जिसके बाद यह जमकर चर्चा में भी रहा था और सबसे हिट पार्टी नंबर में इसे शुमार किया गया। इसके सीक्वल को लेकर भी फैंस और खासकर युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here