Shruti Haasan on Marriage: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस के किसी अफेयर की खबर सामने आती है, तो कभी किसी बयान पर हलचल मच जाती है। लेकिन सब के बाद भी फिल्म सालार (Salaar) की एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर बेबाकी से बात करती हैं। अब उन्होंने शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। तो चलिए जानते हैं कि श्रुति हासन ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।श्रुति हासन ने दिया ये बयान
एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह श्रुति हासन का अभी हाल ही में दिया बयान है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में श्रुति हासन ने शादी को लेकर कहा कि “मुझे किसी का साथ बहुत पसंद है। लेकिन मैंने अपनी पूरी जिंदगी किसी एक दायरे में फिट होने की कोशिश नहीं की। अजीब बात है कि कुछ चीजों को लेकर मैं बहुत पारंपरिक हूं और कुछ दूसरी चीजों को लेकर मेरी सोच काफी रूढ़िवादी है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी ने मुझे इन बातों को मानने के लिए मजबूर नहीं किया। मैं खुद इस नतीजे पर पहुंची हूं। मुझे लगता है कि शादी की कागजी कार्रवाई, बहुत ज्यादा पैसे खर्च करना, दिखावा करना, मैं सोचती हूं, ‘हम ये सब किसके लिए कर रहे हैं?’ मुझे अच्छा लगता है कि मैं और मेरा पार्टनर हर दिन एक-दूसरे को चुनते हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से नहीं। यही मेरी चिंता है, इसके अलावा मुझे शादी से कोई खास डर नहीं है। मैं शादी के बहुत करीब पहुंच गई थी और जब बात सच में सामने आई, तब भी मुझे इससे इतनी परेशानी नहीं हुई। जो लोग शादी पर बहुत पैसा खर्च करते हैं, उन्हें शर्मिंदा करने की बात नहीं है, लेकिन ये चीज मुझे हमेशा परेशान करती है। इतना पैसा किसी जरूरतमंद को दे दो!










































