बता दें कि शुक्रवार को अपने 23 मिनट के संबोधन के दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि उनके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व ने दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई।Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच का इस्तेमाल कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की फर्जी जीत का दावा भी किया। UNGA के मंच पर शरीफ के सफेद झूठ पर भारतीय राजनयिक आर श्रीनिवास अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सके। शरीफ के भाषण के दौरान उनके चेहरे पर हंसी तैर गई। UNGA पर ये पल देखने लायक था, जब एक तरफ शरीफ झूठ की पोटली खोल रहे थे, दूसरी तरफ भारतीय राजनयिक उनकी मक्कारी पर हंस रहे थेबता दें कि शुक्रवार को अपने 23 मिनट के संबोधन के दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि उनके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व ने दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते UNGA संबोधन में भी बार-बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था। हालांकि, नई दिल्ली ने हमेशा किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से साफ इनकार किया हैसिंधु जल संधि और कश्मीर मुद्दा उठाया
शरीफ ने कहा कि दक्षिण एशिया को 2025 जैसे संघर्ष के मुहाने पर दोबारा पहुंचने से रोकने के लिए कश्मीर मुद्दे का एक न्यायसंगत और निष्पक्ष समाधान जरूरी है। शरीफ ने अपने भाषण में सिंधु जल संधि का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने कड़े कूटनीतिक व आर्थिक कदम उठाते हुए इस संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया है, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर पूरी तरह रोक नहीं लगा देता।
अमेरिका-ईरान शांति प्रयास
पाकिस्तानी पीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान वाशिंगटन और तेहरान को इस्लामाबाद में एक साथ लाकर मध्यस्थता की। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद वार्ता से लेकर इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) तक कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए। शरीफ ने पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के प्रयासों की जमकर सराहना की और कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कूटनीति के लिए रास्ता बनाने का श्रेय मुनीर को जाता है।
भारत का रुख
भारत ने UNGA और अन्य वैश्विक मंचों पर कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के बयानों को हमेशा खारिज किया है। भारत का स्पष्ट रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और हमेशा रहेगा। हर साल की तरह, इस बार भी भारत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दावों का जवाब देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अपने स्थायी मिशन में तैनात अपने सबसे युवा कूटनीतिज्ञों में से एक को ‘राइट ऑफ रिप्लाई’ के तहत उतारेगा।






































