सोनम ने इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा विनोद के साथ मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। सोनम 634.1 पॉइंट्स के साथ टीम इवेंट में भारत की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि इलावेनिल ने 633.5 और विदर्शा ने 630.4 पॉइंट्स का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम का कुल स्कोर 1898.0 पॉइंट्स हो गया।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शूटर सोनम मस्कर ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों के सपोर्ट ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एशियन गेम्स से मेडल जीतकर लौटी भारत की शूटिंग टीम का शुक्रवार रात नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
सोनम ने इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा विनोद के साथ मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। सोनम 634.1 पॉइंट्स के साथ टीम इवेंट में भारत की टॉप स्कोरर रहीं, जबकि इलावेनिल ने 633.5 और विदर्शा ने 630.4 पॉइंट्स का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम का कुल स्कोर 1898.0 पॉइंट्स हो गया।
‘मैं बहुत खुश हूं’
ANI से बात करते हुए सोनम ने कहा कि टीम देश के लिए मेडल लाकर खुश है। सोनम मस्कर ने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं। लोगों का इतना सपोर्ट और उनकी खुशी देखकर हमें भी बहुत खुशी हो रही है कि हम मेडल ला पाए।’गोल्ड मेडल न जीत पाने पर सोनम ने कहा कि टीम ने अपनी पूरी कोशिश की और भविष्य की प्रतियोगिताओं में टॉप पोजीशन हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, ‘थोड़ा-बहुत तो लगता है, लेकिन हां, हमने वहां अपनी पूरी कोशिश की, 100% दिया और भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे। गोल्ड जरूर मिलेगा।’
‘100 प्रतिशत दे पाऊं’
अपने अगले लक्ष्य के बारे में बात करते हुए शूटर ने कहा कि वह आने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना बेस्ट देने पर फोकस कर रही हैं। सोनम ने आगे कहा, ‘अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप है, वहां भी यही कोशिश रहेगी कि मैं अपना 100% दे पाऊं।’
शूटर ने मेडल जीतने के साथ जुड़ी उम्मीदों के बारे में भी बात की और कहा कि सफलता एथलीट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाती है। उन्होंने कहा, ‘असल में, मेडल जीतने के बाद हमारे अंदर भी यह भरोसा आता है कि हम और भी बेहतर कर सकते हैं। और लोगों की उम्मीदों से हमें यह ऊर्जा भी मिलती है कि हां, हमें अपना 100% देना है।’
‘अच्छे मेडल ला पाएंगे’
सोनम ने देश के लोगों को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से एथलीटों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे ही समर्थन करते रहें, हम भी अच्छे मेडल ला पाएंगे और सभी का समर्थन देखकर खुशी होती है।’






































