Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर ईशा के आरोप से मचा बवाल, काम्या पंजाबी बोलीं- ‘ज्यादा नहीं हो गया?’

0

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Brutally Troll: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। ‘बिग बॉस 20’ में बीते दिन हुए कैप्टेंसी टास्क में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हुआ। खासकर काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। यंग डीएसए ने दावा किया कि टास्क के दौरान उन्हें चोट लगी थी, लेकिन काजी तौकीर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर नहीं मारा था। काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच गहमा-गहमी चल ही रही थी कि वहां ईशा रिखी ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पर आरोप लगाया। काजी तौकीर ने उनके सामने भी चिल्लाते हुए कहा कि वह अपने ऊपर कोई भी आरोप नहीं लेंगे, उन्होंने किसी को नहीं मारा है।

‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर की बातें सुनकर ईशा रिखी रोने लग गईं। उन्होंने कंटेस्टेंट पर आरोप लगाया कि वह उनकी ओर हावी हो रहे थे, जिसे देखकर उन्हें एंजाइटी होने लगी। ईशा रिखी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, वहीं जब काजी तौकीर ने उनसे माफी मांगी तो भी एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे आपकी शक्ल नहीं देखनी है। लेकिन काजी तौकीर पर गंभीर आरोप लगाकर खुद ईशा रिखी बुरी तरह फंस गईं। लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। काम्या पंजाबी ने ईशा रिखी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, “लड़कों की लड़ाई में कौन सही, कौन गलत ये तो बाद में तय कर लेंगे। पहले ये बताओ कि ये ईशा इतना क्यों रोने लग गई? मेरा मतलब है क्यों क्यों क्यों? थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here