Manish Malhotra के फैशन शो में Alia Bhatt-Vicky Kaushal ने बिखेरा जलवा, देखते रह गए लोग

0

Alia Bhatt and Vicky Kaushal Ramp Walk: आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में साथ रैंप वॉक किया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।lia Bhatt and Vicky Kaushal Ramp Walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kauhsal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में दोनों के साथ रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में तीनों के लुक सामने आए, जिन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। अब आलिया और विक्की ने मुंबई में आयोजित मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में साथ रैंप वॉक कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों को फिल्म की याद दिला दी। इस खास पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैंआलिया-विक्की ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल ने शनिवार को मुंबई में आयोजित मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में साथ रैंप वॉक किया। दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे। इस फैशन शो में दोनों ने शोस्टॉपर के तौर पर हिस्सा लिया। उनका यह अंदाज फिल्म की रिलीज से पहले फैंस के लिए खास रहा। रैंप वॉक के बाद जब आलिया वापस जा रही थीं, तब उन्होंने अपनी सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस मौके पर आलिया भट्ट सुपर से ऊपर नजर आई। वहीं, विक्की कौशल का भी लुक देखने लायक था।बताते चलें कि ‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर और आलिया पहले ‘ब्रह्मास्त्र’, आलिया और विक्की ‘राजी’, जबकि रणबीर और विक्की ‘संजू’ में साथ काम कर चुके हैं।‘लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here