Sunita Ahuja Party Amid Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्तों के कारण विवादों में बने हुए हैं। वहीं विवादों के बीच ही सुनीता आहूजा, कृष्णा-कश्मीरा संग पार्टी करने पहुंचीं।Sunita Ahuja Party Amid Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता बीते कुछ वक्त से उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। जहां एक तरफ गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा जा रहा है तो वहीं सुनीता आहूजा ने भी वीडियो शेयर कर फैंस से मदद की गुहार लगाई। इतना ही नहीं, सुनीता आहूजा ने बताया था कि उनका घर टूट रहा है। लेकिन कोमर रानी स्वर्णकार ने पलटकर जवाब दिया कि टूटे हुए घर को कोई नहीं तोड़ता है। गोविंदा (Govinda) संग विवादों के बीच ही अब सुनीता आहूजा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ पार्टी करने पहुंचीं।सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा (Govinda) की पत्नी अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पोज देती नजर आईं। लेकिन तभी कश्मीरा शाह पीछे से आकर सुनीता आहूजा को गले लगा लेती हैं। दोनों के चेहरे पर इस दौरान खुशी देखने लायक होती है। वहीं कृष्णा अभिषेक भी आकर अपनी मामी से मिलते हैं। सबको साथ में देखकर पैपराजी पूछते हैं, ‘मामा किधर हैं?’ लेकिन कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के साथ-साथ बाकी लोग भी इस बात को नजरअंदाज कर देते हैंकश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने सुनीता आहूजा संग पोज देते हुए पैपराजियों से कहा, “आप पावरकपल बोलते हो ना, हम हैं पावर कपल।” वहीं सुनीता आहूजा अपनी बहूरानी से कहती हैं, “हमारी पावरफुल बहू है ये।” इसपर कश्मीरा अपनी सासू मां को किस करते हुए बोलती हैं, “आपके बाद, आप ही से सब सीखा है।” बता दें कि इसी साल ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के मंच पर कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सुनीता आहूजा से माफी मांगी थी और अपने रिश्ते सुलझाए थे।






































