Vicky Kaushal की Mahavatar में कौन बनेगी हीरोइन? श्रद्धा-हरनाज के बाद इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने

0

Mahavatar New Actress Enrty: विक्की कौशल की फिल्म ‘महावतार’ की कास्टिंग को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फीमेल लीड के लिए एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम चर्चा में आया है।Mahavatar New Actress Enrty: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अगली बड़ी फिल्म महावतार (Mahavatar) काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में विक्की भगवान परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं और अब इसकी फीमेल लीड को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्ट्रेस का नाम फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए चर्चा में आया है। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की कास्टिंग पक्की नहीं हुई है और मेकर्स ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) के नाम भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आ चुके हैं।इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म महावतार एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट है। इसमें नई एक्ट्रेस की एंट्री की खबर दी गई है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और हरनाज संधू का नाम निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म महावतार (Mahavatar) से जुड़ने के बाद अब विक्की कौशल के अपोजिट रोल के लिए तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के नाम पर विचार किया जा रहा है। फिल्म में विक्की कौशल परशुराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। तारा के अलावा इस रोल के लिए कई और नामों पर भी चर्चा हुई है। एक सोर्स ने पोर्टल को बताया, ‘महावतार की कास्टिंग को लेकर पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही है। अलग-अलग समय पर कई नामों पर चर्चा हुई है और तारा का नाम भी निश्चित तौर पर सामने आया है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। मेकर्स ऐसे एक्टर को फिल्म में लेना चाहते हैं, जो फिल्म की बड़ी और भव्य दुनिया में अपने दमदार एक्टिंग से अपनी जगह बना सके।’जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग

‘महावतार’ का निर्देशन अमर कौशिक (Amar Kaushik) कर रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म विक्की की मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) के साथ ‘छावा’ (Chhaava) के बाद दूसरी फिल्म होगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘महावतार’ की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here