UPSSSC Forest Guard Result 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी वनरक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।UPSSSC Forest Guard Result 2026 Released: यूपी फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी वनरक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 709 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएंगी।
UPSSSC Forest Guard Result: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स एग्जाम कब हुआ था
बता दें यूपीएसएसएससी वनरक्षक मेन्स परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। आंसर की 29 सितंबर को जारी हुई थी। वहीं अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स का रिजल्ट
यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर UPSSSC Forest Guard Mains Result 2026 Declared लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।UP Forest Guard Result 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीएसटी और पीएमटी
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) व फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कई चरणों में होता है सेलेक्शन
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड यानी वन रक्षक के पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी, सामान्य बुद्धिमत्ता और संबंधित विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जहां उनकी निर्धारित शारीरिक क्षमता और दौड़ जैसी गतिविधियों का परीक्षण होता है।







































