कमजोर हो गई ट्रंप की याददाश्त! ब्राजील को समझ लिया इंडिया, अमेरिकी सिस्टम को लताड़ने के चक्कर में कर बैठे गलती

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ब्राजील को भारत समझते हुए अमेरिकी सिस्टम को लताड़ दिया। ट्रंप भूल गए कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव में जनता सीधे वोट डालती ही नहीं है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया, जिससे उनकी यदादश्त पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रंप ने ब्राजील को भारत समझ लिया और चुनाव को लेकर टिप्पणी कर दी। इतना ही नहीं इसी पोस्ट में उन्होंने अमेरिका के वोटिंग सिस्टम पर भी सवाल उठा दिया और जमकर लताड़ लगाई।क्या है पूरा मामला?

दरअसल ब्राजील में इस समय राष्ट्रपति चुनाव चल रहा है, वोटिंग हो रही है, उसी को लेकर ट्रंप ने यह पोस्ट किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पड़े वोटों का हवाला तो दिया, लेकिन भौगोलिक और राजनीतिक चूक करते हुए ब्राजील की जगह ‘भारत के राष्ट्रपति चुनाव’ का उल्लेख कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में आज 125 मिलियन (12.5 करोड़) लोगों ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद, उसी दिन नतीजे सामने आ गए! इसके विपरीत डेट्रॉइट, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया और अमेरिका के अन्य शहरों और राज्यों में, बहुत कम संख्या वाले नतीजों को रिग (धांधली)-मेरा मतलब है कैलकुलेट करने में हफ्तों लग जाते हैं। अमेरिका में वोटिंग भ्रष्ट है!!!”कहां हुई चूक?

वास्तव में रविवार (4 अक्टूबर) को दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का पहला चरण संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग 12.45 से 12.5 करोड़ (125 मिलियन) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ट्रंप ने ब्राजील की जगह ‘इंडिया’ लिख दिया।

भारत में राष्ट्रपति चुनाव में जनता वोट ही नहीं डालती

भारत में आम जनता सीधे राष्ट्रपति का चुनाव नहीं करती है। यहां राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचक मंडल (Mps और MLAs) द्वारा किया जाता है। भारत में आम चुनाव में करोड़ों नागरिक मतदान करते हैं, न कि राष्ट्रपति चुनाव में।

अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर फिर उठाए सवाल

ट्रंप का मुख्य उद्देश्य विदेशी चुनावों की त्वरित मतगणना की तुलना अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया से करना था। उन्होंने अमेरिका के प्रमुख शहरों में मतगणना में लगने वाले समय पर तंज कसते हुए ‘Rigged’ (धांधली) शब्द का इस्तेमाल किया और फिर उसे काटकर ‘Calculate’ लिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here