बहियाटिकुर के ग्रामीणों ने सीईओं को सौंपा ज्ञापन

0

ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में हुए कार्योंका निष्पक्ष जांच न होने पंचायत भवन में तालाबंदी की दी चेतावनी

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग ८ किमी. दूर ग्राम पंचायत बहियाटिकुर में सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा
निर्माण कार्यों एवं पंचायत के समस्त वित्तीय भुगतानों में भारी अनियमितताओं की शिकायतों ग्रामीणजनों ने जनसुनवाई, जनपद सीईओं, जिला कलेक्टर से पूर्व में की गई है। लेकिन अब तक कोई निष्पक्ष जांच एवं ठोस कार्यवाही नही होने से ग्रामीणजनों में रोष व्याप्त है। लगातार शिकायतों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर , ७ दिवस के भीतर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दिये गये समय-सीमा के भीतर संबंधित अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है, तो समस्त ग्रामवासी मिलकर ग्राम पंचायत भवन में तालाबंदी करेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बहियाटिकुर पंचायत के निर्माण कार्योंएवं वित्तीय अनियमितता के संबंध में जनपद पंचायत लालबर्रा, जिला पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकार, कलेक्टर महोदय बालाघाट को जनसुनवाई व आवेदनों के माध्यम से अनेकों बार सूचित किया है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और निराशा है। जबकि इन कार्यों में लाखों रूपयों की हेराफेरीकी गई है और धरातल पर काम नही हुआ है, जब पंचायत के जिम्मेदारों से जानकारी मांगी जाती है तो वे कोई जवाब नही दे रहे है। बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीईओं के नाम ज्ञापन सौंपकर शिकायत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। यदि प्रशासन द्वारा बहियाटिकुर पंचायत में हुए निर्माण कार्य एवं वित्तीय भुगतानों में जो अनियमितता बरती गई है उसकी जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो पंचायत भवन में तालाबंदी की जायेगी। इस तालाबंदी आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति और इस पूरी कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी जांचकर्ता समूह के कर्मचारियों एवं शासन-प्रशासन की होगी। वहीं जनपद के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

बाईट – १. आदित्य चौधरी ग्रामीण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here