पदमपुर स्थानापन्न चुनाव में श्रीमती सुखसागर लिल्हारे बनी सरपंच

0

नवनिर्वाचित सरपंच समर्थकों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के कार्यालय पहुंचकर मनाया जीत का जश्न मनाया

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पदमपुर में तत्कालीन सरपंच अभय लिल्हारे के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए सरपंच पद के लिए १२ अक्टूबर को स्थानापन्न चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सरपंच पद के लिए श्रीमती सुखसागर लिल्हारे और किशोर नोनहारे के बीच सीधा मुकाबला था। पंचायत भवन में हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान कुल १७ पंचों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सुखसागर लिल्हारे को ११ वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी किशोर नोनहारे को ६ मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार श्रीमती सुखसागर लिल्हारे ने ५ मतों के बहुमत से सरपंच पद पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच सुखसागर लिल्हारे,पूर्व सरपंच पुत्र राहुल लिल्हारे एवं ग्रामीणजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। इसके पश्चात सभी पंचों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विजयी प्रत्याशी वारासिवनी स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के जनसंपर्क कार्यालय पहुँचे। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती सुखसागर लिल्हारे एवं उनके साथ पहुँचे सभी समर्थकों का स्वागत किया और मुँह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य व ग्राम विकास की शुभकामनाएँ दीं। पंचायत निर्वाचन के दौरान प्रतिमा नगपुरे, प्रतिमा बिसेन, रंजीता मेश्राम, दिलेश्वरी ठकरेले, योगराज ठकरेले, कृष्णलाल नगपुरे, संतोष नगपुरे, मेखराम पिपरहेटे, बकाराम कोहरे, राजेश बसेने, ममता लिल्हारे एवं रामप्रसाद लिल्हारे निर्वाचन में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, मिलिंद नगपुरे , संतोष आड़े, रिंकु चापुकर, चित्रेश बिसेन, जितेन्द्र मेश्राम, शिवप्रसाद लिल्हारे, देवनलाल लिल्हारे, परसराम नगपुरे, नारायण मसखरे, जुनेंद्र खोब्रागडे, संदीप चिखले, समेंद्र पटले, हामीलाल लिल्हारे, मिलेंद्र मेश्राम, चनन नगपुरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम विकास में कोई कमी नही आने दी जायेगी-राहुल लिल्हारे

राहुल लिल्हारे ने बताया कि बहुत कठिन स्थिति थी उसे सामान्य बनाया गया भाजपा एवं पंचों का पूरा सहयोग रहा। हमारे पिता और गुड्डा भैया का आशीर्वाद भी था तो इसी के साथ हमारे द्वारा पूरा कार्य किया गया। ११ पंचों के माध्यम से अपना सरपंच बनाया गया है, इस दौरान दो प्रत्याशी १७ पंच उपस्थित रहे जिसमें ११ पांच हमारे थे। आगे का ६ महीने का कार्यकाल जो है वह बहुत अच्छा होगा । जो पहले के रुके कार्य है उसे गति दी जाएगी वहीं आगामी कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

दुख की घड़ी में भी परिवार ने पंचायत में भाजपा पार्टी को जीतन किया संघर्ष – प्रदीप जायसवाल

पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पदमपुर में हमारे साथी स्वर्गीय अभय लिल्हारे सरपंच थे उनके देहांत के बाद सरपंच चुनाव हुआ उसमें यह पंच महिला सरपंच चुनी गई है। बहुमत के आधार पर कार्यकर्ताओं ने अपना निर्णय दिया था स्व. अभय लिल्हारे ने इतने वर्षों से ग्राम की कमान अपने हाथों में रखी थी। इस दुख की घड़ी में भी उनके परिवार ने पंचायत में पार्टी को जीतने के लिए संघर्ष किया। अब आगे पंचायत यथावत कार्यरत रहेगी महिला का नाम पंचों ने चुना और बता दिया कि महिला को भी बराबर का अधिकार है यह एक जागरूकता भरा संदेश दिया गया है और निश्चित है कि आगे विकास को गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here