अस्पताल में Shah Rukh Khan और Kajol का गाना देखकर मुस्कुराईं Nushrratt Bharuccha, वीडियो हुआ वायरल

0

Nushrratt Bharuccha Recovering: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने स्पाइन सर्जरी होने के बाद हॉस्पिटल से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लंच करते हुए शाहरुख-काजोल की मूवी ‘दिलवाले’ का गाना सुनती दिखाई दे रही हैं।Nushrratt Bharuccha Recovering: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की हाल ही में स्पाइन सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं। नुसरत के साथ बाली में एक हादसा हुआ था, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे के बाद नुसरत को सर्जरी करानी पड़ी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ के ‘गेरुआ’ गाने को देखते हुए मुस्कुराती नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर आई मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। ‘गेरुआ’ गाने को देख नुसरत के चेहरे पर दिखी स्माइल

नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल के रूम से वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह लंच करते हुए टीवी पर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ का रोमांटिक गाना ‘गेरुआ’ देख रही हैं। उनके साथ दो नर्स भी मौजूद नजर आईं। इस गाने को देखते हुए नुसरत के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ नुसरत ने लिखा, ‘शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती जा रही है। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और सपने देख रही हूं।’ नुसरत भरूचा अपनी रिकवरी से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। 10 अक्टूबर को उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें खिड़की के पास उनकी खाली व्हीलचेयर रखी दिखाई दे रही थी। इस फोटो में सनसेट का नजारा दिखाई दे रहा था। स्पाइनल सर्जरी जैसी मुश्किल प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी वह सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की नुसरत भरूचा बाली में काम और छुट्टियां बिताने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद अभिनेत्री की टीम ने उनकी चोट की जानकारी साझा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here