क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, इस टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी

0

Krunal Pandya To Lead Team India In Hong Kong Sixes: भारत के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को काफी समय बाद एक अहम भूमिका में आने का मौका मिला है। उनको हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। यहां जानिए इस टीम में और कौन-कौन दिग्गज शामिल हैं।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या IPL स्टार्स से सजी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। यह टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले हांगकांग सिक्सेस (Hong Kong Sixes) टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें मैच और न्यूजीलैंड दौरे पर उनका चयन होने के बाद क्रुणाल पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय टीम के अन्य सदस्य शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन हैं। शशांक को छोड़कर, बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है।12 टीमें लेंगे हिस्सा

हांगकांग सिक्सेस के इस एडिशन में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को ग्रुप-C में पाकिस्तान और UAE के साथ रखा गया है। 30 अक्टूबर को भारत अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा।ग्रुप और टीम

ग्रुप-ए, ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड, ओमान, अफगानिस्तान

ग्रुप-बी, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

ग्रुप-सी, भारत, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग

दिग्गज क्रिकेटर ले चुके हैं हिस्सा

यह टीम अंतरराष्ट्रीय अनुभव, जबरदस्त बल्लेबाजी, ऑल-राउंड क्षमता और स्पेशलिस्ट गेंदबाजी का मिश्रण है, जो क्रिकेट के सबसे तेज और मनोरंजक फॉर्मेट में से एक है। मैदान पर सिर्फ छह खिलाड़ियों के साथ, हांगकांग सिक्सेस एक ऐसा फॉर्मेट है जहां जमने के लिए बहुत कम समय मिलता है। 1992 में हांगकांग सिक्सेस की शुरुआत हुई थी।

इस टूर्नामेंट में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉर्न और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे महान खिलाड़ी खेल चुके हैं। भारत की तरफ से अश्विन और दिनेश कार्तिक ने भी हांगकांग सिक्सेस के मैच खेले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here