Malhar Patekar on Tanushree Dutta: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद उनसे जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। अब इस मामले पर उनके बेटे मलहार पाटेकर ने अपना रिएक्शन दिया है।

0

Malhar Patekar on Tanushree Dutta: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब हमारे बीच नहीं रहे। नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जहां सब स्टार्स नाना पाटेकर के निधन का गम मना रहे थे, वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने एक्टर को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई थी। अब नाना के बेटे मलहार पाटेकर (Malhar Patekar) ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि मलहार पाटेकर ने क्या बयान दिया है।मलहार पाटेकर ने दिया ये रिएक्शन

मलहार पाटेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मलहार पाटेकर का एक बयान है। हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) के साथ बातचीत में विवाद पर बात करते हुए मलहार पाटेकर ने कहा कि ‘किसी का नाम लिए बिना मैं कहना चाहता हूं कि जिस मामले को लोग बेवजह उठा रहे हैं, वो पहले ही खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से साफ हो चुका है, केस खत्म हो चुका है, फिर भी लोग बोल रहे हैं। ऐसे लोगों से मैं कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है, वही रहेगा। भगवान उनका भला करे। उनसे मुझे बस यही कहना है।’ मलहार पाटेकर ने अपने पिता को खोने के निजी दुख के बारे में भी बात की। उन्होंने नाना पाटेकर को खोने के सदमे को याद किया और बताया कि एक्टर के निधन के बाद उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनके आसपास की दुनिया थम गई हो।तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर क्या कहा था?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में उन्होंने अभिनेता को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं और उनके निधन के बाद भी पुराने विवाद को भुला देने पर सवाल उठाए। तनुश्री ने नाना के लिए ‘एविल डेड’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। तनुश्री ने पहले भी फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ (Horn ‘Ok’ Pleassss) की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला साल 2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान काफी चर्चा में आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here