बकोड़ा के माँ कात्यायनी मंदिर में १९३ मनोकामना कलश प्रज्वलित

0

भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा आदिशक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्रा पर्व

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत बकोड़ा स्थित माँ कात्यायनी मंदिर में मंदिर समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदिशक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्र पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शारदेय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन गत ११ अक्टूबर को शुभ मुहुर्त में पंडित के द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्चन कर मंदिर के कलश कक्ष में १९३ मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किये गये। जिसमें १६१ तेल व ३२ घी के कलश प्रज्वलित कर प्रतिदिन सुबह-शाम माता-रानी की आराधना की जा रही है। साथ ही मातारानी के देवी भजन-जस का गायन भी रोजाना जारी है जिसके चलते माता-रानी के देवी भजन जस गीतों की गूंज से पूरा ग्राम भक्तिमय हो गया है। वहीं माँ कात्यायनी मंदिर बकोड़ा में बालाघाट जिले सहित अन्य जिले के भक्तजनों के द्वारा मनोकामना कलश स्थापित किये गये है और नौ दिवसीय पर्व के दौरान श्रध्दालु भक्तजन मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है। माँकात्यायनी मंदिर समिति बकोड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि शारदेय नवरात्र पर्व के अवसर पर गत ११ अक्टूबर को शाम ७ बजे जवारे बोकर कलश कक्ष में १९३ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये गये एवं सुबह व रात ८ बजे आरती की जाती है और आरती में श्रध्दालुजन पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है एवं विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। साथ ही यह भी बताया कि अष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन व कन्याभोज का आयोजन किया गया है एवं नवमी के दिन प्रात: १० बजे जवारे के साथ ही कलशों का विसर्जन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here