Gwalior Husband Wife Clash: ग्वालियर में भगवान का वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया है। पत्नी भगवान राम का वीडियो देख रही थी और पति का कहना था कि तुम महाकाल का देखो। इसी बात पर पति ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई।ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच वीडियो देखने को लेकर विवाद हो गया है। पत्नी घर में भगवान राम से संबंधित वीडियो देख रही थी। इस दौरान पति ने कहा कि बाबा महाकाल का वीडियो देखो। इसी बात पर दोनों के बीच में विवाद हुआ और पति ने तलवार से हमला कर दिया है।पड़ोसी के घर भागकर बचाई जान
दोनों के बीच वीडियो को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पति अपनी पत्नी की जान लेने पर उतर आया। उसने तलवार से गर्दन पर वार कर दिया। पति के वार से बचकर वह किसी तरह से भाग निकली। पड़ोसी के घर जाकर महिला ने अपनी जान बचाई है।
हजीरा इलाके की है घटना
यह पूरा मामला ग्वालियर के हजीरा इलाके का है। यहां रहने वाली रीतू तोमर बीते रोज अपने घर में मोबाइल पर भगवान श्री राम का वीडियो देख रही थी। यह देखकर उसके पति करणवीर तोमर ने कहा कि भगवान श्री राम के वीडियो देखने की जगह महाकाल के वीडियो देखो।भगवान श्रीराम कितने प्यारे हैं…
इस पर पत्नी रीतू ने कहा कि भगवान श्रीराम कितने प्यारे हैं इन्हीं का वीडियो देखूंगी। इस बात पर करणवीर इतना नाराज हो गया कि वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा। बात इतनी बढ़ गई की करणवीर घर में रखी हुई धारदार तलवार निकाल लाया और उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर सीधा वार कर दिया।
हाथ की कलाई पर गहरा घाव
रीतू ने खुद की जान बचाते हुए हाथ आगे किया तो हाथ की कलाई पर तलवार से गहरा घाव हो गया। इसके बाद रीतू समझ गई कि उसका पति उसकी जान ले लेगा। रीतू अपनी जान बचाने के लिए भागी तो पति ने पीछे से तलवार से वार करना शुरू किया। तलवार का वार रीतू के पैर और गर्दन पर भी लगा।
इसके लहूलुहान महिला भाग कर पड़ोस के घर पहुंची और यहां दरवाजा बंद करके खुद की जान बचाई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पति करणवीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
तलाक देने की बात करने लगा
विवाद के दौरान पति अपनी पत्नी को तलाक देने की बात करने लगा। इस दौरान बच्चे भी वहां बैठे हुए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पति अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।










































