Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर की शादी डूबी में हुई थी, जिसपर 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय यह पेमेंट किस माध्यम से की थी, इसकी जांच कर रही है।Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई आलीशान शादी की चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। साल 2023 में हुई इस शाही शादी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस शादी में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस शादी में जो खर्च हुआ था, उसका भुगतान हवाला के जरिए किया गया था, जो सुर्खियों में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है। इसी जांच के दौरान सौरभ चंद्राकर की शादी में हुए भारी-भरकम खर्च और सेलिब्रिटीज की मौजूदगी को लेकर कई अहम दावे सामने आए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की इन 5 फिल्मों ने की थी ताबड़तोड़ कमाई, बना दिया था बॉक्स ऑफिस पर बादशाह)
200 करोड़ रुपये हुए थे और प्राइवेट जेट से पहुंचे थे मेहमान
सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में शादी की थी। ED के मुताबिक इस शादी में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी को यादगार बनाने के लिए नागपुर से परिवार के सदस्यों को UAE ले जाने के लिए प्राइवेट जेट तक बुक किए गए थे। वहीं दूसरी ओर मुंबई से कई इवेंट मैनेजर, डांसर, डेकोरेटर्स और अन्य प्रोफेशनल्स को भी बुलाया गया था। शादी में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी और शानदार इंतजामों के वीडियो सामने आने के बाद इस शादी की खूब चर्चा हुई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की ‘King’ के गाने Tu Mil Jaaye पर फिदा हुए करण जौहर, कही ये बात)
ईडी सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गेस्ट और परफॉर्मर लिस्ट में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरुचा और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। कथित तौर पर नेहा कक्कड़ सहित लोकप्रिय गायकों ने शादी में प्रदर्शन किया। ED की 15 सितंबर 2023 की प्रेस रिलीज के मुताबिक, जांच के दौरान मिले डिजिटल सबूतों में कथित तौर पर 112 करोड़ रुपये हवाला के जरिए मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी R-1 Events Pvt Ltd तक पहुंचाने की जानकारी मिली थी।
यह कंपनी योगेश पोपट की बताई गई थी। एजेंसी के दावे के अनुसार UAE में होटल बुकिंग के लिए करीब 42 करोड़ रुपये का भुगतान नकद UAE दिरहम में किया गया था। इसके अलावा जांच से जुड़े ठिकानों पर तलाशी के दौरान ED ने कथित हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में 2.37 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद करने की जानकारी दी थी।शादी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों और अन्य लोगों को किए गए भुगतान का स्रोत क्या था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED यह जांच कर रही थी कि इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के जरिए कलाकारों को किए गए भुगतान का संबंध महादेव बेटिंग ऐप के कथित अवैध कारोबार से तो नहीं था। हालांकि किसी सेलिब्रिटी का शादी में शामिल होना या परफॉर्म करना अपने आप में किसी अपराध में शामिल होने का प्रमाण नहीं है। इन कलाकारों के खिलाफ आरोपों और उनकी संभावित भूमिका को अलग-अलग तथ्यों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।







































