Bigg Boss 20: ‘डबल स्टैंडर्ड… पीठ पीछे बुराई’, लव गिल संग लड़ाई में Sana Maqbul ने Mahhi Vij को किया टारगेट?

0

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल के बीच जबरदस्त बहस हुई। इसी बीच अब सना मकबूल का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे माही विज से जोड़कर देखा गया।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने से कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर माही विज (Mahhi Vij) और सना मकबूल (Sana Maqbul) की दोस्ती खत्म होने का हिंट मिला था। सना मकबूल ने कई ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट किए थे, जिसके बाद दावा किया गया था कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। इसके बाद सना के क्रिप्टिक पोस्ट जारी है और हर पोस्ट को माही विज से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों शो में माही विज ने लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर लव ने माही के तलाक पर कमेंट कर दिया था। अब इसी ड्रामे के बीच सना मकबूल का एक और पोस्ट सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

सना मकबूल का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

सना मकबूल ने X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा। इस क्रिप्टिक पोस्ट में सना ने पीठ पीछे बुराई करना और डबल स्टैंडर्ड जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में सना ने लिखा है, ‘यह एक इंसान मेरी बहुत बड़ी फैन है। कृपया उसके पेज को पसंद करें, मेरे पेज को नहीं। अपने पसंदीदा इंसान की तरह ही भौंकते रहो और बकवास करते रहो। झूठी बातें फैलाना, दोहरे मापदंड अपनाना, पीठ पीछे बुराई करना, अपशब्द कहना, वगैरह-वगैरह। यह मेरी राय है, आपकी नहीं।’ इस पोस्ट के जरिए सना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, लेकिन फैंस का मानना है कि सना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए माही विज को भी टारगेट किया है। (

सना मकबूल के पोस्ट पर लोगों की राय

सना के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए माही विज का नाम लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘मैं काफी समय से देख रहा हूं कि माही को उन लोगों के खिलाफ नकारात्मक प्रचार शुरू करने की आदत है जिन्हें वह पसंद नहीं करती और उसके प्रशंसक भी ऐसे ही हैं और उसने घर में आने से पहले ही इसकी योजना बना ली थी।’ हालांकि, कई यूजर्स सना से ही सवाल कर रहे हैं कि उन्हें माही से क्या परेशानी है? कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्हें भी माही की वजह से फुटेज मिल रही है। अगर माही बिग बॉस नहीं आतीं तो उन्हें भी चर्चा में आने का मौका नहीं मिलता।

सना मकबूल और माही विज का विवाद

बता दें कि सना मकबूल और माही विज की अच्छी दोस्ती थी। दोनों को बेस्ट फ्रेंड भी कहा जाता था, लेकिन सना के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया। सना ने अपने एक पोस्ट में अपनी किसी ‘एक्स-फ्रेंड’ को ‘डस्टबिन’ और उसकी सोच को ‘गटर जैसी’ बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे चुप हैं, वरना सच सामने आ गया तो कई लोगों की इमेज टिक नहीं पाएगी। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here