नशामुक्ति की मुहिम चलाने वाली महिलाओं को मिल रही जान से मारने की धमकियां

0

शराब पीने और बेचने से रोकने पर गाली-गलौज, अभद्रता और डराने का आरोप
महिलाओं ने सौपा ज्ञापन, ग्राम टेकाड़ी का मामला
कच्ची शराब बिक्री पर, तत्काल पाबंदी लगाने की करी मांग
फोटो
पदमेश न्यूज़,बालाघाट।प्रदेश शासन के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब निर्माण और उसकी बिक्री रोकने के लिए जिम्मेदारो द्वारा बड़ी संख्या में रोजाना ही कार्यवाही की जा रही है।बावजूद इसके भी पुलिस, अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।शायद यही वजह है कि संपूर्ण जिले में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।अवैध शराब की बिक्री का ताजा मामला कटंगी तहसील के ग्राम टेकाड़ी से सामने आया है।जहां नशामुक्ति अभियान से जुड़ी महिलाओं ने गांव के कुछ लोगों पर शराब पीने और बेचने से रोकने पर गाली-गलौज, अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाया हैं।महिलाओ ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपकर गांव में तत्काल शराब बंदी किए जाने की मांग की है।

नशे के खिलाफ बोलने पर मिलती है धमकियां
गांव को नशामुक्त बनाने की मुहिम चलाने वाली महिलाओं को ही अब विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में महिलाओं ने 17 नवंबर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत टेकाड़ी में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में नारी शक्ति नशा मुक्ति अभियान की समिति गठित कर गांव को नशामुक्त बनाने का प्रस्ताव लिया गया था। समिति से जुड़ी महिलाएं गांव में शराबखोरी और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी दौरान 21 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे शिवालय शिव मंदिर के सामने कुछ लोगों को शराब का सेवन करते देखा गया। महिलाओं ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया।महिलाओ का आरोप है कि लोगो ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकियां दीं।

वैधानिक कार्यवाही कर दिया जाए इंसाफ
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सौपे गए इस ज्ञापन में उन्होंने गांव में शराब बिक्री होने से बच्चों और युवाओं में नशे की लत लगने और गांव का माहौल खराब होने की बात कहते हुए शिकायत करने पर भी आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही ना होने की शिकायत की है।तो वहीं उन्होंने शराब बिक्री करने वालों को रोकने पर दबंगों द्वारा महिलाओं को डराने धमकाने,उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और जान से मारने क़ि धमकियां दिए जाने का आरोप लगाया है।जिन्होंने शराब बिक्री करने वाले आरोपियों, व महिलाओ को डराने धमकाने वालो के ख़िलाफ नामजद शिकायत करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

गांव में लगा रहता है शराबियों का जमघट
उक्त मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंची ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि उनके गांव में कच्ची शराब का अवैध कारोबार तेज गति से चल रहा है। गांव में कई जगह शराब बेची जा रही है।रोजाना शाम को शराबियों का जमघट गांव के चौक, चौराहो पर लग जाता हैं जिसके चलते गाँव मे लड़ाई झगडे होते रहते है और ग्राम की शांति व्यवस्था भंग होती है।शराब पीने के बाद पुरुष वर्ग द्वारा महिलाओ को प्रताडित भी किया जाता है।

लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं हो रही शराबबंदी
ग्रामीण महलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग खुलेआम अवैध तरीके से शराब, धडल्ले से बनाकर बेच रहे है जिससे गांव का माहौल ख़राब हो रहा है।आये दिन गावं में जुआ, लड़ाई झगड़ा,मारपीट गंदी-गंदी गाली गलौच का माहौल बना हुआ है। जिससे स्कूली बच्चे,लडकियाँ एवं माताएं बहनों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।वही शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग करने वाली समिति की महिलाए भी बहुत परेशान है।जिसकी सूचना पुलिस को लिखित में दी जा चुकी है। उसके बाद भी गांव में शराबबंदी नहीं हो पा रही है इसीलिए हम पुलिस सहयोग की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय आए हैं।

बच्चे युवा भी खुलेआम कर रहे नशे का सेवन
ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि उनके गाँव के कई घरों में अवैध शराब निर्माण और बिक्री का कार्य किया जाता है जिससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है थाना में शिकायत कि गई है, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही पुलिस के द्वारा नही कि गई है।जिससे परेशान होकर आज हम ज्ञापन लेकर आए है।ताकि कच्ची शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।उन्होंने बताया कि गांव के लोग अवैध शराब की बिक्री करते हैं।जिससे गांव में छोटे-छोटे बच्चे नशे का शिकार हो रहे हैं कई बार शिकायत करने पर भी अवैध शराब बेचने वालो पर कोई…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here