गुजरात: महिला हेड कॉन्स्टेबल पर ASI प्रेमी की हत्या का आरोप, शव कार में जलाया, 4 गिरफ्तार

0

मामला 10 नवंबर को सामने आया, जब भिलोडा तालुका के पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास एक सफेद मारुति अर्टिगा कार (GJ-31-R-2289) पूरी तरह जली हुई मिली। कार की पिछली सीट के पास से एक मानव कंकाल बरामद हुआ। अश्विन के परिवार ने कंकाल के उनके होने की आशंका जताई।

Gujarat Crime: गुजरात के अरावली जिले में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल पर अपने साथ काम करने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की हत्या करने और तीन अन्य लोगों की मदद से शव को कार में जलाकर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिसकर्मी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अश्विनभाई बाबूलाल तबियाड के रूप में हुई है। वह अरावली जिले के भिलोडा तालुका के झींझोडी गांव के रहने वाले थे और साबरकांठा जिले के चिठोडा पुलिस स्टेशन में ASI के पद पर तैनात थे। इसी थाने में आरोपी महिला अल्फाबेन अशोकभाई कलासवा (37) हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थी।

मामला 10 नवंबर को सामने आया, जब भिलोडा तालुका के पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास एक सफेद मारुति अर्टिगा कार (GJ-31-R-2289) पूरी तरह जली हुई मिली। कार की पिछली सीट के पास से एक मानव कंकाल बरामद हुआ। अश्विन के परिवार ने कंकाल के उनके होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मृतक के भाई सिद्धराज बाबूलाल तबियाड ने शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर 16 नवंबर को भिलोडा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

रिश्ता खत्म करना चाहती थी महिला हेड कॉन्स्टेबल

पुलिस जांच के मुताबिक, अश्विन और अल्फाबेन के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का दावा है कि अल्फाबेन यह रिश्ता खत्म करना चाहती थी, जबकि अश्विन उस पर संबंध जारी रखने का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, अल्फाबेन ने 8-9 नवंबर की रात अश्विन को चिठोडा स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया था। अश्विन अपनी अर्टिगा कार से वहां पहुंचा और रात में वहीं रुका। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान अल्फाबेन ने उसकी हत्या कर दी।

शव को एक बोरी में रखा

अगली सुबह 9 नवंबर को अल्फाबेन ने अपने भाई कल्पेशभाई अशोककुमार कलासवा (36) को फोन किया। कल्पेश अपने चचेरे भाई पंकजकुमार मगनभाई कलासवा (28) के साथ सफेद मारुति ईको कार से वहां पहुंचा। यह कार अल्फाबेन के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अश्विन के शव को एक बोरी में रखा और दिनभर घर में ही छोड़ दिया। इसके बाद पंकज अश्विन की अर्टिगा कार लेकर कनादर गांव की सीमा में धात्रिमाता मंदिर के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचा। अल्फाबेन और कल्पेश ईको कार से उसके पीछे गए।

शव को अर्टिगा में रखकर लगाई आग

जांच के अनुसार, उसी रात कल्पेश ने अपने दोस्त मनोजकुमार भूराजी निनामा (33) के साथ मिलकर विजयनगर के एक पेट्रोल पंप से कंटेनर में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अल्फाबेन, कल्पेश और मनोज ने बोरी में रखे शव को ईको कार से निकालकर अर्टिगा में रख दिया। पुलिस का आरोप है कि मनोज अर्टिगा चलाकर पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास पहुंचा, जबकि अल्फाबेन और कल्पेश ईको कार से उसके पीछे थे। वहां तीनों ने शव और अर्टिगा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, ताकि शव की पहचान न हो सके और सबूत नष्ट हो जाएं।

पुलिस के मुताबिक, आग अचानक भड़कने से अल्फाबेन के चेहरे, दोनों हाथों और शरीर के अगले हिस्से पर जलने के घाव हो गए। उसे पहले चिठोडा-विजयनगर क्षेत्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में हिम्मतनगर में इलाज कराया गया।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

अरावली के पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह एन. जाडेजा के मुताबिक, मामले की जांच के लिए लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और भिलोडा पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास के अलावा भिलोडा, साबरकांठा के विजयनगर और चिठोडा क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने बरामद मानव कंकाल और अश्विन के पिता बाबूभाई तबियाड के DNA सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।

अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार की

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर में इलाज करा रही अल्फाबेन से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके भाई कल्पेश, चचेरे भाई पंकज और कल्पेश के दोस्त मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि चारों ने अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में अल्फाबेन अशोकभाई कलासवा (37), कल्पेशभाई अशोकभाई कलासवा (36), पंकजकुमार मगनभाई कलासवा (28) और मनोजकुमार भूराजी निनामा (33) शामिल हैं। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई करीब 5 लाख रुपये कीमत की मारुति ईको कार भी जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।शव को एक बोरी में रखा

अगली सुबह 9 नवंबर को अल्फाबेन ने अपने भाई कल्पेशभाई अशोककुमार कलासवा (36) को फोन किया। कल्पेश अपने चचेरे भाई पंकजकुमार मगनभाई कलासवा (28) के साथ सफेद मारुति ईको कार से वहां पहुंचा। यह कार अल्फाबेन के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अश्विन के शव को एक बोरी में रखा और दिनभर घर में ही छोड़ दिया। इसके बाद पंकज अश्विन की अर्टिगा कार लेकर कनादर गांव की सीमा में धात्रिमाता मंदिर के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचा। अल्फाबेन और कल्पेश ईको कार से उसके पीछे गए।

शव को अर्टिगा में रखकर लगाई आग

जांच के अनुसार, उसी रात कल्पेश ने अपने दोस्त मनोजकुमार भूराजी निनामा (33) के साथ मिलकर विजयनगर के एक पेट्रोल पंप से कंटेनर में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अल्फाबेन, कल्पेश और मनोज ने बोरी में रखे शव को ईको कार से निकालकर अर्टिगा में रख दिया। पुलिस का आरोप है कि मनोज अर्टिगा चलाकर पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास पहुंचा, जबकि अल्फाबेन और कल्पेश ईको कार से उसके पीछे थे। वहां तीनों ने शव और अर्टिगा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, ताकि शव की पहचान न हो सके और सबूत नष्ट हो जाएं।

पुलिस के मुताबिक, आग अचानक भड़कने से अल्फाबेन के चेहरे, दोनों हाथों और शरीर के अगले हिस्से पर जलने के घाव हो गए। उसे पहले चिठोडा-विजयनगर क्षेत्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में हिम्मतनगर में इलाज कराया गया।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

अरावली के पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह एन. जाडेजा के मुताबिक, मामले की जांच के लिए लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और भिलोडा पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास के अलावा भिलोडा, साबरकांठा के विजयनगर और चिठोडा क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने बरामद मानव कंकाल और अश्विन के पिता बाबूभाई तबियाड के DNA सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।

अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार की

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर में इलाज करा रही अल्फाबेन से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके भाई कल्पेश, चचेरे भाई पंकज और कल्पेश के दोस्त मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि चारों ने अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में अल्फाबेन अशोकभाई कलासवा (37), कल्पेशभाई अशोकभाई कलासवा (36), पंकजकुमार मगनभाई कलासवा (28) और मनोजकुमार भूराजी निनामा (33) शामिल हैं। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई करीब 5 लाख रुपये कीमत की मारुति ईको कार भी जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here