बंजर नदी किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव

0

बालाघाट। बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीघाट स्थित बंजर नदी के किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम हर्राभाट निवासी भजनलाल पिता स्वर्गीय चरणसिंह पन्द्रे के रूप में हुई है। वह पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। जिसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भजनलाल खेती-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी देवकीन बाई पन्द्रे 35 वर्ष, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जाता है कि दीपावली के त्योहार के समय से ही भजनलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह असामान्य हरकतें करने लगा था। परिजनों ने उसका पंडा-पुजारी से उपचार भी करवाया लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
परिजनों के अनुसार, 16 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तब भजनलाल असामान्य हरकतें कर रहा था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे में घर से कहीं चला गया। इसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।
इसी बीच 22 नवंबर को टाटीघाट स्थित बंजर नदी के किनारे एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसकी पहचान भजन लाल पिता स्व. चरण सिंह पंन्द्रे 40 वर्ष हर्रा भाट निवासी के नाम से उसके परिजनों की घटना की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी देवकीन बाई पन्द्रे ने बैहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। भजनलाल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया तथा पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here