झालीवाड़ा से कटंगी मार्ग जर्जर, जगह जगह बने जानलेवा गड्ढे

0

मार्ग पर बड़ा दुर्घटनाओं का खतरा, मरम्मत की मांग के बावजूद विभाग बेपरवाह

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झालीवाड़ा से बांसी होते हुए कटंगी की ओर जाने वाले मार्ग की हालत दिनोंदिन जर्जर होती जा रही है। डामर सडक़ पर जगह जगह बड़े.बड़े गड्ढे बन गए हैं वहीं कई स्थानों पर सडक़ की डामर परत उखडक़र बारीक गिट्टी के रूप में फैल गई है। इससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

एक दर्जन से अधिक पंचायतों के ग्रामीणों का आवागमन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारासिवनी से झालीवाड़ा बांसी एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए कटंगी तक पहुंचने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीण क्षेत्र के बायपास मार्ग के रूप में उपयोग होने वाली इस सडक़ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत किया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए वारासिवनी, कटंगी एवं रामपायली सहित अन्य क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। इसके अलावा विभिन्न गांवों को आपस में जोडऩे के साथ ही यह मार्ग परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। मार्ग पर सामान्य यात्री वाहनों के साथ भारी वाहनों की भी लगातार आवाजाही बनी रहती है। सडक़ की मौजूदा स्थिति और भारी यातायात के दबाव के चलते जगह जगह सडक़ क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं जबकि सडक़ की ऊपरी परत उखडऩे से गिट्टी बाहर आ गई है वहीं सडक़ के साइड शोल्डर भी कटने लगे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। वर्तमान में क्षेत्र में मेलों का दौर प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में इस मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और देर रात तक भी ग्रामीणों का आवागमन जारी रहता है। कटंगी की ओर जाने के लिए नजदीकी मार्ग होने के कारण ट्रांसपोर्ट वाहनों के द्वारा भी इसका उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद सडक़ की मरम्मत नहीं होने से लोगों को खराब मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के संबंधित अधिकारियों से मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने उखड़े डामर को दुरुस्त करने तथा क्षतिग्रस्त साइड शोल्डर का सुधार कार्य शीघ्र कराने की मांग की है ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

जगह जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं सडक़ की गिट्टी उखड़ कर रोड़ पर फैली हुई है- बुधराम वरकड़े

ग्रामीण बुधराम वरकडे ने बताया कि यह बांसी होते हुए कटंगी के लिए मार्ग जाता है यह अच्छा मार्ग है परंतु जगह जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। सडक़ की गिट्टी उखड़ कर रोड़ पर फैली हुई है मोटरसाइकिल स्लिप होने या अनियंत्रित होने का डर हमेशा बना रहता है। दिन.रात यह मार्ग चलता है छोटे बड़े सभी वहां आते जाते हैं। इस मार्ग किनारे दर्जनों ग्राम स्थापित है जहां के लोग अपनी आवश्यकता के लिए आना जाना करते हैं। इसकी मरम्मत के लिए अधिकारी को ध्यान देना चाहिए। बहुत पहले यह मार्ग बना है तब से आज तक इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई है जिस कारण से यह जगह.जगह से क्षतिग्रस्त है।

मार्ग की जर्जर हालत से आवागमन में हो रही परेशानी राहगीरो में आक्रोश-सुरेश बोपचे

ग्रामीण सुरेश बोपचे ने बताया की यह मार्ग में दिक्कत गड्ढे और गिट्टी बनी हुई है हमारे मिर्चीटोला के यहां पर तीन से चार गड्ढे गहरे बने हुए हैं वहीं जगह जगह डामर की परत उखड़ चुकी है। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ का है जिस पर क्षमता से अधिक भारी वाहन आना जाना करते हैं इस कारण से इसकी यह स्थिति हो गई है। यह अकेली स्थिति यहां नहीं आगे कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त है खराब है जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। पिछले ६ महीने से बहुत ज्यादा खराब स्थिति हो गई है हम चाहते हैं कि नया मार्ग का निर्माण करें या इसकी मरम्मत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here