देश के शीर्ष डॉक्टरों के साथ कोरोना स्थिति पर पीएम मोदी ने की चर्चा

0

 देश में कोरोना वायरस के कारण हालात बिगड़ती जा रही है। हर दिन नए मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी की खबरें सामने आ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) सुबह से ही कोविड महामारी से निपटने बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना संकट को लेकर बैठक की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के प्रमुख डॉक्टरों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। अब शाम 6 बजे पीएम मोदी शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ संवाद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here