इंग्लैंड के बर्मिंघम से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय लड़की केइरा लाडलो (Keira Ladlow) के साथ बड़ा दर्दनाक घटना हुई। केइरा के भाई के कुत्ते गुच्ची (Gucci) ने उसपर हमला कर दिया। अटैक के बाद लाडलो मुंह के बल गिर गई। इसके बाद कुत्ते ने उसके हाथ, पैर और चेहरे पर हमला कर मार डाला। जब उसका भाई बैरेट (Barrett) घर पहुंचा तो उसने देखा कि बहन कमरे में खून से लथपथ पड़ी है। वहीं चारों तरफ ब्लड फैला हुआ था। वहां बेहद डरावना नजारा था।
केइरा के भाई बैरेट ने कहा कि अक्टूबर 2019 में एक कुत्ते ने गुच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद वो उसे घर लेकर आ गए। बर्मिंघम कोरोनर्स अदालत में लाडलो के भाई ने कहा कि मैं दोपहर 2 बजे काम से घर लौटा था। घर में दाखिल होते ही देखा कि केइरा कोने में पड़ी थी। उसका शरीर फर्श पर खून से सना पड़ा था। उसने कहा कि मैं बेहद डर गया था। मुझे समझ नही आ रहा था कि क्या करना है।
बैरेट ने कोर्ट में कहा कि गुच्ची उनसे घुलमिल गया था। केइरा को उससे लगाव था। मेरे ना रहने पर वहीं पूरा दिन कुत्ते का ध्यान रखती थी। हालांकि मरने से एक रात पहले केइरा लाडलो को डर था। उसने कहा था कि गुच्ची उसे काट सकता है। बैरेट ने बताया कि मैंने बहन की बात को अनसुना कर दिया, क्योंकि वो इमोशनल अनस्टेबल पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित थी। मुझे लगा मेडिसिन नहीं लेने के कारण उसे ऐसा लग रहा होगा। इस घटना के बाद बैरेट ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसके डॉगी ने बहन की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कुत्ते को पकड़ा और मार दिया।